{"_id":"5ad69eb3d7c0f2ec888dd1626c04bcc3","slug":"faridabad-power-corporation-can-t-take-charge-with-increased-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ने निगम को ही दे दिया तगड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ने निगम को ही दे दिया तगड़ा झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 26 Jun 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद बिजली निगम को एक और झटका लग गया है। जिसके बाद उद्यमियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
बिजली निगम द्वारा ओपन एक्सेस (निजी कंपनी से एक माह के लिए खरीदी जाने वाली बिजली) उपभोक्ताओं पर बढ़ाए गए इलेक्ट्रिसिटी दरों की वसूली पर ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी अपीलेट ने रोक लगा दी है।
29 मई को बिजली निगम ने औद्योगिक बिजली के रेट में 2.17 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि कर दी थी। जिसके खिलाफ फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की थी। याचिका पर 23 जून को सुनवाई हुई।
विज्ञापन
एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक शैलेंद्र कपूर ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई तक ट्रिब्यूनल ने अपने निर्णय में बिजली निगम की बढ़ाई दरों की वसूली पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन