फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad police file fir against man who sodomize minor

किशोर के साथ अश्लील हरकत करने पर मामला दर्ज

Fri, 13 Nov 2020 05:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
faridabad police file fir against man who sodomize minor
फाइल फोटो

फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र स्थित एक कालोनी में रहने वाले एक किशोर के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किशोर ने चाइल्ड लाइन कंटोल रूम में अपने साथ हुई हरकत की जानकारी दी थी।

विज्ञापन


बाल भवन से चाइल्ड लाइन समन्वयक (कोर्डिनेटर) सुनीता व सदस्य प्रदीप ने किशोर से संपर्क किया और पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुनीता बैंसला व प्रदीप ने किशोर की काउंसलिंग करने के बाद उसके पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए गए। इसमें किशोर ने बताया कि उसके घर के पास वाली गली में रहने वाला गगन नाम का युवक पिछले कई महीने से उनके साथ गंदी हरकतें करता आ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार ग्यारह नवंबर रात करीब 9 बजे वह घर के लिए चीनी लाने जा रहा था। तभी गगन आया और उसे मेहंदी वाली क्रिकेट पिच के पास ले गया और गंदी हरकत करने लगा। गगन ने किशोर को धमकाया कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद किशोर ने हिम्मत करके आप बीती घर में बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर व परिजनों ने चाइल्डलाइन हेल्प डेस्क नंबर पर फोन किया और सहायता मांगी। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed