फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad man shot dead at gas pump by bike borne assailants now on run police probes

फरीदाबादः गैस भरवाने आए कार सवार की सरेआम गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Mon, 11 Nov 2019 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Nov 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Faridabad man shot dead at gas pump by bike borne assailants now on run police probes
गैस पंप पर युवक की हत्या, इनसेट में मृतक जतिन - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर के अडानी पंप पर पर सोमवार सुबह सरेआम हुई एक हत्या के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सोमवार सुबह कार में गैस भरवाने आए सेक्टर-21डी निवासी जतिन जब अपनी कार से उतरे तो वहां पहले से मौजूद एक शख्स ने उन्हें पीछे से गोली मार दी और तेजी से दौड़ता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन


जतिन की मौके पर ही मौत हो गई। जतिन एक प्राइवेट फर्म में कार्यरत थे। जतिन की हत्या के पीछे क्या वजह है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार पेट्रोल पंप पर पहुंचकर वहां खड़े थे। जब जतिन वहां पहुंचे तो वह दोनों इधर-उधर टहलने लगे। जतिन जैसे ही कार से उतरा उनमें से एक ने जतिन को पीछे से गोली मारी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस पंप को सील करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed