{"_id":"5f084d0f8ebc3e63df421369","slug":"faridabad-man-after-fighting-on-road-when-victim-protest-climb-on-terrace-starts-firing-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः मारपीट का किया विरोध तो छत पर चढ़ कर शुरू कर दी फायरिंग और फिर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः मारपीट का किया विरोध तो छत पर चढ़ कर शुरू कर दी फायरिंग और फिर....
Fri, 10 Jul 2020 04:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Jul 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
छत पर चढ़कर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद केे सूरजकुंड थाना के बड़खल गांव में दो युवकों के बीच विवाद ने इतना गहरा रूप ले लिया कि आरोपी युवक शमीम ने अपनी छत पर चढ़ कर पीड़ित मुस्तकीम व उसके दोस्तों पर फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन
इस मामले की सूचना मिलते ही अनखीर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। जहां से शमीम को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बड़खल के गली नंबर छह में रहने वाला मुस्तकीम दोस्त सलमान व नसीम के साथ बाजार जा रहा था। तभी गली में सम्मी, साहिल, शाहरुख और बुग्गड़ ने घर से निकल कर उनका रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध जताने पर घर की छत पर पहुंच गया। वहां से उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। अनखीर चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर लिया है।