फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: 55 year old father burnt to death by minor son

Faridabad : पढ़ाई के लिए डांटने पर 55 साल के पिता को जलाकर मार डाला, नाबालिग बेटे को पुलिस ने दबोचा

Wed, 19 Feb 2025 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 01:15 AM IST
सार

पल्ला थाना पुलिस ने किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम किशोर को पुलिस टीम ने ढूंढ लिया है। उसे जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
 

विज्ञापन
Faridabad: 55 year old father burnt to death by minor son
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्ला थाना क्षेत्र के अजय नगर पार्ट टू में एक मकान की पहली मंजिल पर मोहम्मद अलीम (55) की जलाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके 14 साल के नाबालिग बेटे पर ही लगा है। देर रात 2 बजे हुई वारदात के बाद बेटा गायब हो गया। मकान मालिक रियाजुद्दीन अंसारी ने बयान दिया है कि पिता अक्सर पढ़ाई न करने, रुपये चुराने व गलत हरकतों की वजह से बेटे को डांटता व मार लगाता था। इसी के चलते उसने हत्या कर दी। पल्ला थाना पुलिस ने किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम किशोर को पुलिस टीम ने ढूंढ लिया है। उसे जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन


ये वारदात सोमवार देर रात 2 बजे की है। अजय नगर पार्ट टू की गली नंबर 3 में रहने वाले रियाजुद्दीन अंसारी ने अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले मोहम्मद अलीम (55) के चिल्लाने व जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनी। वे सीढि़यों से छत पर जाने लगे तो कुंडी बाहर से बंद थी। शोर सुनकर पड़ोस के काफी लोग इकट्ठा हुए तो पड़ोसी मोहम्मद अमाउल्ला उर्फ अमन छत कूदकर वहां पहुंचा। अमन ने देखा कि मोहम्मद अलीम जिस कमरे में किराये पर रहता था उसमें से आग की लपटें निकल रही थीं और कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। मोहम्मद अलीम अंदर से चिल्ला रहा था जबकि उसका 14 साल का बेटा वहां नहीं था। लोगों ने उसे छत से कूदकर भागते हुए देखा।
विज्ञापन


रियाजुद्दीन, अमन व अन्य लोगों ने मिलकर कमरे की कुंडी खोली। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व लोगों ने मिलकर यहां आग बुझाई। आग के चलते कमरे पर गिरी टिन की चद्दर की छत पर भी गिर गई। बाद में देखा तो मोहम्मद अलीम की जलकर मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने जांच में पाया कि ज्वलनशील पदार्थ अलीम की चारपाई के नीचे व ऊपर डालकर आग लगाई गई। कमरे की कुंडी बाहर से बंद होने के चलते वो बच नहीं सका और जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियाजुद्दीन ने पुलिस को बयान दिया कि यूपी मिर्जापुर का मूल निवासी मोहम्मद अलीम बीते 5 महीने से यहां किराये के कमरे में अपने 14 साल के बेटे के साथ रह रहा था। उन्होंने बताया कि अलीम अक्सर अपने बेटे को पढ़ाई, घर से रुपये चुराने व गलत काम करने को लेकर डांटता व पीटता था। सोमवार 17 फरवरी को भी शाम के समय अलीम ने अपने बेटे को घर से रुपये चुराने को लेकर पीटा था। आरोप है कि अलीम को उसके बेटे ने ही आग लगाकर मारा है। मामले में पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। भागे हुए लड़के को पुलिस ने ढूंढ लिया है। अब मामले में टीम ने उसे जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed