{"_id":"69fb6a6e9cc09e95990a31d0","slug":"farewell-ceremony-of-dr-m-srinivas-organised-at-aiims-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135188-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में डॉ. एम श्रीनिवास का विदाई समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में डॉ. एम श्रीनिवास का विदाई समारोह आयोजित
विज्ञापन
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास को मंगलवार को समारोह में विदाई दी गई। संस्थान के डॉक्टरों और अधिकारियों ने बताया कि उनके नेतृत्व में एम्स में बड़े बदलाव आए। उन्होंने एम्स को साफ-सुथरा, हरा-भरा और पूरी तरह डिजिटल बनाने पर खास ध्यान दिया। कंप्यूटर से कामकाज आसान हुआ और आधुनिक मशीनें लगाई गईं।
डॉ. निखिल टंडन ने कहा कि उन्होंने देश और दुनिया के हर मंच पर एम्स दिल्ली की इज्जत बढ़ाई। वहीं, विदाई भाषण में डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि एम्स दिल्ली एक परिवार की तरह है। ऐसे में एम्स परिवार ने डॉ. श्रीनिवास को नीति आयोग के सदस्य बनने पर बधाई दी। ब्यूरो