{"_id":"5a4b9f904f1c1bcf6d8b7783","slug":"famous-poets-of-urdu-will-be-main-attraction-in-world-book-fair-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला: पाठकों का दिल जीतेगा नामी शायरों का मुशायरा ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला: पाठकों का दिल जीतेगा नामी शायरों का मुशायरा
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के पसंदीदा कार्टून वाली कॉमिक्स, विज्ञान से जुड़ी तकनीक, साहित्य से जुड़े इतिहास और वर्तमान की घटनाओं से जुड़े संसार समेत अन्य विभिन्न विषयों से जुड़ी पुस्तकों के प्रेमियों के लिए पुस्तक मेला 6 जनवरी से शुरू होने वाला है। पुस्तक प्रेमियों की सहूलियत और समय की नजाकत के मद्देनजर इस बार पुस्तक मेले की थीम पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन रखी गई है। प्रगति मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा आयोजित होने वाले इस पुस्तक मेले में लोगों के लिए बहुत कुछ खास होने वाला है।
विज्ञापन
विश्वभर के 9 हजार लेखकों की पुस्तकें
आईटीपीओ के एक अधिकारी के अनुसार प्रगति मैदान में 6 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाले पुस्तक मेले का आकार इस बार पिछले सालों की तुलना में आधा ही रहेगा। प्रगति मैदान के पुनर्विकास कार्यों के चलते मेले का आकार छोटा हो गया है। प्रगति मैदान के हॉल 7ए से एच, 8, 9, 10, 11, 12 और 12ए में पुस्तक मेले के 1600 स्टॉल्स होंगे, जहां दुनियाभर के करीब 9 हजार लेखकों की किताबें पाठकों के लिए लायीजाएंगी।
विज्ञापन
पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन होगी थीम
पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के कारण लोगों को हो रही परेशानियों के चलते राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) द्वारा मेले की थीम पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन रखा गया है। एनबीटी के मुताबिक लोगों को पर्यावरण और जलवायु स्थिति के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से इस विषय को पुस्तक मेले की थीम बनाया गया। इस संबंध में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के लिए मेले में जगह-जगह पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के पोस्टर व बैनर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
फोकस बुक्स में छायेगा यूरोपियन किताबों का जादू
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के उप-निदेशक इमरानुल हक ने बताया कि पुस्कत मेले में इस बार यूरोपियन किताबों को फोकस बुक कॉर्नर के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रगति मैदान के हॉल नम्बर 7 के कॉर्नर ए, बी और सी में पुस्तक प्रेमियों के लिए फोकस बुक कॉर्नर होगा। यहां पर पुस्तक प्रेमियों को यूरोप के बहुत से प्रसिद्ध लेखकों की किताबों से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा।
बच्चों के लिए खास होगा चिल्ड्रेन पेवेलियन
पुस्तक मेले में सभी आयु वर्ग के बाल पाठकों के लिए चिल्ड्रेन पेवेलियन बनाया गया है। यहां पर बच्चों के उनके पसंदीदा कार्टून और डिस्कवरी जैसे विषयों से संबंधित ढेर सारी किताबें पढने और खरीदने के लिए उपलब्ध रहेंगी। साथ ही बच्चों के लिए एनबीटी के विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मुशायरे में वसीम बरेलवी का छायेगा जादू
एनबीटी के मुताबिक पुस्तक मेले में 11 जनवरी को हंस ध्वनि थियेटर में पुस्तक प्रेमियों के लिए मुशायरा आयोजित होगा। इस मुशायरे में वसीम बरेलवी और गुल्जार दहलवी समेत देश के 18 प्रसिद्ध शायर शिरकत करेंगे। मुशायरा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। खास बात यह है कि यहां आने वाली पाठकों के लिए इस विशेष आयोजन में शामिल होने के लिए भी कोई विशेष टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा।
मेट्रो स्टेशन पर भी मिलेंगे टिकट
पुस्तक मेले में प्रवेश के लिए व्यस्क पाठकों के लिए 30 रुपए और बच्चों (15 साल) के लिए 20 रुपए का टिकट लगेगा। हालांकि स्कूली यूनिफार्म में आने वाले बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। पुस्तक मेले की टिकटें कश्मीरी गेट, दिल्ली यूनिवर्सिटी, राजीव चौक, प्रगति मैदान समेत करीब 50 मेट्रो स्टेशनों से भी खरीदी जा सकेंगे। प्रगति मैदान के गेट नम्बर-एक और 10 पर भी टिकट काउंटर उपलब्ध रहेंगे। वहीं पाठकों क सुविधा के लिए ऑन लाईन टिकटों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मेले का समय सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।
कमेंट
कमेंट X