होली के दिन गुरुग्राम में बिगड़ा सौहार्द का रंग, घर में घुसकर महिला-बच्चों को पीटा, एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के सटे भोंडसी इलाके में होली के दिन मामूली विवाद में बड़ी संख्या में दबंगों ने घर मे घुस कर एक शख्स को बुरी तरह पीटा। इस पर भी जब उनका दिल नहीं भरा तो परिवार के छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं को लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया। घटना के बाद दबंग, परिवार के एक युवक को अधमरी हालत में छोड़ कर चले गए। इस मामले में डीसीपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि शिकायतकर्ताओं के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। बता दें मामला होली के दिन का यानी 21 मार्च का है।
Himanshu Garg,DCP south Gurugram: We've registered an FIR on basis of statements of complainants; 1 accused has been arrested who's being interrogated; further probe is underway. Some ppl were playing cricket in playground on March 21, a ball hit someone which led to altercation pic.twitter.com/UBCBXSIvFn
— ANI (@ANI) March 23, 2019विज्ञापन
दक्षिण गुरुग्राम के डीसीपी हिमांशु गर्ग ने कहा हम लगातार पीड़ितों के संपर्क में हैं, हमने इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ाई है। डरने की कोई जरूरत नहीं है। मैं उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों से शांति से रहने और सौहार्द बनाए रखने की अपील करना चाहूंगा।
Himanshu Garg, DCP south Gurugram: We are constantly in touch with the victims, we have enhanced the police presence in the area; there is no need to fear. I would like to make an appeal to the people living in that area to live peacefully and maintain harmony. #Haryana pic.twitter.com/ITP0BW3GZw
— ANI (@ANI) March 23, 2019
बता दें, अब इस घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक रहम की भीख मांगते हुए दिखाई दे रहा है लेकिन दबंग उसे 1 घंटे तक लगातार पीटते रहते हैं। इस बीच दबंगों ने युवक के घर पर पत्थरबाजी व तोड़फोड़ भी की। वहीं मारपीट में परिवार के 12 से ज्यादा लोग इस घटना में घायल हुए हैं। समाज को शर्मसार कर देने वाली इस घटना से जुड़ा वीडियो जब जारी हुआ तो दूसरे पक्ष के युवकों ने बचाव में तरकीब निकाली और बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गए। उनका कहना है कि पहले उनके ऊपर पत्थर चलाए गए और गाली दी गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मोहम्मद दिलशाद ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके भाई व भतीजे घर के सामने खाली प्लॉट में क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान कुछ लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उसके बाद मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने फोन करके अपने 10-15 अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। सभी के हाथों में लाठी डंडे व रॉड थी। इसके बाद वे उनके घर में घुस गए और घर के सदस्यों को पीटा।
मामले को लेकर शुरू हुई राजनीति
पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मारपीट, घर में घुसने व जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामला बढ़ता देख मारपीट करने वाला पक्ष भी अस्पताल में दाखिल हो गया। वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने दर्जन भर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।
Haryana: #Visuals from the residence in Gurugram that was vandalised & where the family members were beaten up on March 21. Police registered a case; police said, "children of a local were playing cricket, a few men threatened them asking not to play cricket there &attacked them" pic.twitter.com/TvklDkNa9i
— ANI (@ANI) March 23, 2019
वहीं मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के अध्यक्ष अशोक तंवर ने ट्वीट लिखा है- 'सरेआम दिन में हुआ गुरुग्राम का ये हादसा @mlkhattar के निकम्मेपन की तस्वीर साफ करता है। अपराध मुक्त हरियाणा के नाम पर सत्ता में आई नकारी @BJP4Haryana सरकार का असली चेहरा यही है। कानून का कोई डर नहीं इन्हें? @narendramodi जी चौकीदारी में व्यस्त हैं । लोग मर रहे हैं चौकीदार जी।'
सरेआम दिन में हुआ गुरुग्राम का ये हादसा @mlkhattar के निकम्मेपन की तस्वीर साफ़ करता है ।
— Ashok Tanwar (@AshokTanwar_INC) March 22, 2019
अपराध मुक्त हरियाणा के नाम पर सत्ता में आई नाकारी @BJP4Haryana का असली चेहरा यही है ।
क़ानून का कोई डर नहीं इन्हें ?@narendramodi जी चौकीदारी में व्यस्त हैं । लोग मर रहे हैं चौकीदार जी । https://t.co/bUOTwuw6qn
वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजीरवाल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा -'हिट्लर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिट्लर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका खून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के खिलाफ केस करती थी। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिट्लर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?'
हिट्लर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिट्लर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका ख़ून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के ख़िलाफ़ केस करती थी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2019
मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिट्लर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है? https://t.co/egOHDZtSnO
पीड़िता ने बताई दिल दहला देने वाली सच्चाई
वहीं घटना को लेकर समीरा का बयान सामने आया है। समीरा ने कहा- हम कुछ मेहमानों के लिए खाना बना रहे थे। तभी अचानक कुछ लोग हमारे घर में घुस आए। जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे लाठियों से पीटा। मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ..? इस पर उन्होंने कहा " आज इनको नहीं छोड़ना"। इसके बाद वे ऊपर चले गए और सारे खिड़कियां और दरवाजे तोड़ दिए।
आवास के बाहर अब पुलिस तैनात
आपकी जानकारी के लिए बता दें घटना के बाद से गुरुग्राम स्थित उस आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां पर 21 मार्च को परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा गया था।
Haryana: #Visuals of security from outside the residence in Gurugram that was vandalised & where the family members were beaten up on March 21. pic.twitter.com/mhC3kczb0G
— ANI (@ANI) March 23, 2019