{"_id":"a5882ee95a447fd173fa571e6e1f8ca2","slug":"family-could-not-cure-thalassemia-juvenile-said-john-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार थैलीसीमिया का इलाज नहीं करा पाया, किशोर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार थैलीसीमिया का इलाज नहीं करा पाया, किशोर ने दी जान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थैलीसीमिया का इलाज न होने पर 15 दिन पहले परिजनों से रूठकर शाहजहांपुर घर से भागे किशोर का शव पुराना बस अड्डा के पास मिला। मौत से पहले उसने परिजनों को फोन कर कहा था कि ‘मेरा इलाज करवाओ तभी घर लौटूंगा।’ किशोर की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने किशोर की मौत की सूचना परिजनों को दी।
चर्चा है कि किशोर ने आत्महत्या की है। उधर, पुलिस मौत की वजह बीमारी मानकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी अवधेश मिश्रा का बेटा आशुतोष मिश्रा (17) लंबे समय से थैलीसीमिया बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर वह बेटे का इलाज नहीं करा पा रहे थे।
स्थानीय सरकारी अस्पताल से इलाज चल रहा था, लेकिन सुधार नहीं हो रहा था। बीमारी से डिप्रेशन में आया आशुतोष दिवाली पर घर से भाग गया था। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उसका शव पुराना बस अड्डे के पास मिला। शव पर चोट के निशान नहीं थे। एसओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
परिजनों ने पुलिस को दी कॉल की जानकारी
आशुतोष की मौत की सूचना पर गाजियाबाद पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने बृहस्पतिवार को घर फोन कर प्राइवेट अस्पताल से इलाज कराने के लिए कहा था।
परिजनों ने इलाज का आश्वासन भी दिया था। परिजनों को उम्मीद थी कि बेटा सकुशल घर लौट आएगा, लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।