{"_id":"65fc2a3f3a450ea3c8084493","slug":"false-rape-cases-increased-real-ones-one-has-to-wait-for-justice-court-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-43221-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे दुष्कर्म के मामले बढ़े, वास्तविक को \nन्याय के लिए करना पड़ता है इंतजार : कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे दुष्कर्म के मामले बढ़े, वास्तविक को न्याय के लिए करना पड़ता है इंतजार : कोर्ट
विज्ञापन
एक महिला को दो महीने की कारावास की सजा सुनाते हुए की टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने कहा कि दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने के मामले बढ़ रहे हैं और वास्तविक पीड़ितों को न्याय के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अदालत ने एक महिला को दुष्कर्म के मामले में जानबूझकर शपथ पर गलत साक्ष्य देने के अपराध के लिए दोषी ठहराते हुए दो महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाते हुए ये टिप्पणियां कीं।
रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जगमोहन सिंह ने मामले में तीन लोगों को बरी कर दिया था, यह देखते हुए कि पीड़िता का आचरण बेहद अप्राकृतिक था और उसने उसकी कहानी को गलत ठहराया। न्यायाधीश ने कहा कि इस तरह की प्रवृत्ति को कड़े हाथ से रोका जाना चाहिए और न्याय की धारा को शुद्ध रखना होगा। न्यायाधीश ने कहा इस अदालत को उम्मीद है कि वर्तमान मामले में अभियोजक को दी गई सजा ऐसे संभावित शिकायतकर्ताओं के लिए निवारक के रूप में काम करेगी।