फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Falling temperatures have been put on hold, clouds will continue to move

Delhi NCR News: गिरते तापमान पर लगा ब्रेक, बादलों की रहेगी आवाजाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
- अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में बीते चार दिन से शीत लहर की स्थिति से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से गिरते न्यूनतम तापमान पर ब्रेक लगा। सुबह के समय अन्य दिनों के मुकाबले ठिठुरन कम रही। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान ने भी उछाल मारा। अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

दिल्ली में 12 से 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम ही दर्ज किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को तो न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह से चार दिन शीत लहर वाली स्थिति रही। जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम रहता है तब शीत लहर की स्थिति होती है। मौसम विभाग के अनुसार अब इस सप्ताह ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब एक सप्ताह आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 17 जनवरी को बादल छाए रहने व कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अब 17-20 तक अधिकतम तापमान 21-24 डिग्री रहने व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहेगा। इससे ठिठुरा देने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed