फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake visa making company exposed 14 Nepalese and two Indian passports recovered in Delhi

Delhi: नकली वीजा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 14 नेपाली और दो भारतीय पासपोर्ट बरामद

Mon, 16 Sep 2024 03:26 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Sep 2024 03:26 AM IST
सार

नकली वीजा के जरिये यात्री को विदेश भेजने के मामले में एक यात्री व पांच एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्य आरोपी मनोज मोंगा तक पहुंची।

विज्ञापन
Fake visa making company exposed 14 Nepalese and two Indian passports recovered in Delhi
दिल्ली पुलिस, Delhi police - फोटो : X: @DelhiPolice

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तिलक नगर में नकली वीजा बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। नकली वीजा के जरिये यात्री को विदेश भेजने के मामले में एक यात्री व पांच एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्य आरोपी मनोज मोंगा तक पहुंची। तिलक नगर का रहने वाला मनोज डेस्कटॉप पब्लिशिंग में डिप्लोमा है। उसको कोरल ड्रा, फोटोशॉप व ग्राफिक डिजाइनिंग में महारत हासिल है।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, गांव दीवाना रोहतक निवासी संदीप 2 सितंबर को रोम (इटली) जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा। उसके पास पासपोर्ट था। आव्रजन अधिकारियों ने यात्रा दस्तावेज की जांच की जिसमें संदीप के पासपोर्ट पर नकली स्वीडिश वीजा चिपका मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने गांव के मनजोत के जरिये एजेंट आशिफ अली से मुलाकात की थी। एजेंट ने 10 लाख रुपये लेकर उसे इटली भेजने का आश्वासन दिया। उसने एजेंट को 7.50 लाख रुपये अग्रिम राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यात्री की निशानदेही पर एजेंट आशिफ अली और उसके सहयोगियों नवीन राणा और शिव गौतम को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद एजेंट बलबीर सिंह व जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।


जसविंदर से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी मनोज की गिरफ्तारी हुई। मनोज अपने घर में ही कई देशों के नकली स्टिकर वीजा बनाने का काम करता था। पुलिस ने घर से नकली वीजा बनाने वाले उपकरणों के अलावा  विभिन्न देशों के नकली स्टाम्प व 30 नकली वीजा स्टिकर, 16 नेपाली और भारतीय पासपोर्ट भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed