फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake protein supplement racket busted, one more accused arrested

Delhi NCR News: नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
-इससे पहले मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित को पकड़ा गया था
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अपराध शाखा ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाले रैकेट के एक और आरोपी नवीन कुमार उर्फ बंजारा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित को पकड़ा गया था। उनसे 150 किलोग्राम नकली न्यूट्रिशन सप्लीमेंट व कई ब्रांडों के जाली स्टिकर बरामद किए गए थे। नवीन कुमार हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला है और दिल्ली के रानी खेड़ा गांव में अवैध निर्माण इकाई चला रहा था।



अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रानी खेड़ा गांव स्थित एक परिसर पर छापा मार वहां नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने और उनकी पैकेजिंग करने में लगी एक और अवैध निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वह आप्टिमम न्यूट्रिशन और सिंथा-6 जैसे ब्रांडों के नकली सप्लीमेंट तैयार कर रहा था। इसमें माल्टोडेक्सट्रिन, कोको पाउडर, वनीला, कुकीज और ब्लूबेरी फ्लेवर जैसी सामग्री इस्तेमाल की जा रही थी। नकली उत्पादों पर ब्रांड के स्टिकर, होलोग्राम और सील लगाकर इन्हें बाजार में बेचा जा रहा था। इसके अलावा, साइट से भारी मात्रा में कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री, 26 सीलबंद प्लास्टिक कंटेनर, 121 जार, दो न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट बनाने वाली मशीनें, इंडक्शन सीलिंग मशीन और क्यूआर कोड प्रिंटिंग मशीन बरामद हुई हैं। एफएसएसएआइ के अधिकारियों ने मौके पर जांच और नमूने भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed