फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake engine oil of a well-known brand was being manufactured in a factory in Alipur; police raided it and the owner absconded.

Delhi NCR News: सोनीपत के लिए फैक्टरी में बन रहा था ब्रांडेड नकली इंजन ऑयल, संचालक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
-बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस की डीआईयू सेल ने अलीपुर के बुधपुर, बिजापुर स्थित फैक्टरी में मारा छापा
विज्ञापन

-भारी मात्रा में तैयार ऑयल व बाकी सामान बरामद, कर्मचारी करते मिले काम
-फैक्टरी मालिक सचिन शर्मा और अजय भारद्वाज दोनों सोनीपत के रहने वाले
पुलिस ने फैक्टरी से गई मशीन भी की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस की डीआईयू सेल ने अलीपुर में चल रही नकली इंजन ऑयल फैक्टरी में छापा मारा। हालांकि कार्रवाई के पहले ही सोनीपत निवासी फैक्टरी मालिक अजय भारद्वाज (27) और सचिन शर्मा (22) मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फैक्टरी से भारी मात्रा में तैयार और पैक इंजन ऑयल के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों मालिक पिछले करीब छह माह से नकली इंजन ऑयल बना रहे थे। कार्रवाई के समय कंपनी में कर्मचारी मौके पर काम करते मिले।

मौके पर ये सामान बरामद
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि डीआईयू सेल की टीम को खबर मिली कि थी अलीपुर इलाके में नामी कंपनी का नकली इंजन ऑयल बनाया जा रहा है। टीम ने मंगलवार को बुधपुर, बिजापुर की फैक्टरी में छापा मारा। मौके पर 239 लीटर तैयार पैक ऑयल, 304 खाली बोतल, 3000 स्टीकर, 706 बोतल के ढक्कन, एमआरपी के स्टीकर और कई मशीनें बरामद हुई। पुलिस फैक्टरी में काम करने वाले बाकी कर्मचारियों के अलावा आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां-कहां इंजन ऑयल सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed