फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake embassy: Information of 25 companies and 30 bank accounts obtained from Harshvardhan Jain

Fake Embassy Case: हर्षवर्धन से मिली 25 कंपनियों और 30 बैंक खातों की जानकारी, पीसीआर के लिए कोर्ट में अर्जी

Sat, 26 Jul 2025 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहम्मद बिलाल, ग्रेटर नोएडा
मोहम्मद बिलाल, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 06:20 AM IST
सार

इन बैंक खातों में कितनी धनराशि है? पांच वर्षों में कितना धन जमा हुआ? इसका पता लगाने के लिए एसटीएफ नोएडा आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लेगी। इसके लिए गाजियाबाद की कोर्ट में आवेदन किया है। 

विज्ञापन
Fake embassy: Information of 25 companies and 30 bank accounts obtained from Harshvardhan Jain
harshvardhan jain - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कविनगर में फर्जी दूतावास चलाने के आरोपी हर्षवर्धन जैन से 25 कंपनियों व 30 बैंक खाते भी मिले हैं। इन बैंक खातों में कितनी धनराशि है? पांच वर्षों में कितना धन जमा हुआ? इसका पता लगाने के लिए एसटीएफ नोएडा आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लेगी। इसके लिए गाजियाबाद की कोर्ट में आवेदन किया है। 

विज्ञापन


पश्चिम अंटार्कटिका के पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन वेस्टार्कटिका ने भारत के गाजियाबाद में अपने मानद प्रतिनिधि हर्षवर्धन जैन की गिरफ्तारी पर आधिकारिक बयान जारी किया है। संगठन ने कहा है कि जैन ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कई गतिविधियों को अंजाम दिया है जिसके कारण जैन को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


वेस्टार्कटिका की स्थापना वर्ष-2001 में अमेरिकी नागरिक ट्रैविस मैकहेनरी ने की थी। जब वह अमेरिकी नौसेना में इंटेलिजेंस एनालिस्ट के रूप में कार्यरत थे। इसके बाद 2014 में इस संगठन को एक चैरिटेबल कॉरपोरेशन के रूप में शामिल किया गया और 2018 में इसे 501 (सी) (3) टैक्स फ्री स्टेटस भी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन का मुख्य उद्देश्य पश्चिम अंटार्कटिका विशेषकर वेस्ट अंटार्कटिक आइस शीट के पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना है। वर्ष-2016 में हर्षवर्धन जैन ने वेस्टार्कटिका को एक बड़ा आर्थिक योगदान दिया था। इसके बाद उसे भारत में संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मानद कौंसल (भारत में मानद वाणिज्यदूत) नियुक्त किया गया था।

वेस्टार्कटिका के अनुसार उसे कभी भी ‘राजदूत” का दर्जा या उससे जुड़ी कोई अधिकारिक शक्तियां नहीं सौंपी गई थीं। हाल ही में भारत में जैन की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास वेस्टार्कटिका के नाम पर डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट्स, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। संगठन ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि एक मानद कौंसल के तौर पर जैन को ऐसे दस्तावेज या प्रतीक बनाने का कोई अधिकार नहीं था।

वेस्टार्कटिका ने कहा हम स्वयं पासपोर्ट या नंबर प्लेट्स का उपयोग नहीं करते और न ही अपने किसी प्रतिनिधि को ऐसा करने की अनुमति दी है। संगठन ने यह भी बताया कि जैन की ओर से अपने घर को एंबेसी घोषित करना भी संगठन के स्थापित प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन था। इस कारण जैन को तत्काल प्रभाव से संगठन से निलंबित कर दिया गया है।

वेस्टार्कटिका ने यह अपील भी की है कि संगठन की असली पहचान और उद्देश्य को समझने के लिए अधिक जानकारी उनकी वेबसाइट्स www.westarctica.info, www.westarctica.org और www.westarctica.wiki पर देखी जा सकती है।

गौरतलब है कि एसटीएफ ने गाजियाबाद के कविनगर इलाके से जैन को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह अपने घर को वेस्टार्कटिका का फर्जी दूतावास बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था और फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था। जैन पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। संगठन के राष्ट्राध्यक्ष ग्रैंड ड्यूक ट्रैविस ने वीडियो बयान जारी कर आरोपी को निलंबित करने की पुष्टि की है।

 
अब तक की जांच में आरोपी से 25 कंपनियों की डिटेल मिली है। 30 बैंक खाते भी मिले हैं। इनमें सउदी, दुबई, लंदन, मॉरीशस सहित 18 बैंक खाते विदेश में मिले हैं। 12 खाते भारत में मिले हैं। वेस्टार्कटिका ने आरोपी को निलंबित किया है। पीसीआर पर लेने के लिए आवेदन किया है। इन बैंक खातों में कितनी धनराशि है। पांच वर्षों में कितना धन जमा हुआ है। इसका पता लगाया जा रहा है।
-राजकुमार मिश्र, एसीपी, एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed