फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fake call center caught Cheating being done by preparing obscene photos of online loan borrowers

फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा: ऑनलाइन लोन लेने वालों की अश्लील फोटो तैयार कर हो रही थी ठगी, नौ महिलाओं समेत 38 गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 04:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Mar 2022 04:23 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस 1 में किराए पर फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इस पर साइबर थाना पुलिस ने एसीपी क्राइम द्वितीय के नेतृत्व में बताए गए पते पर छापेमारी कर 9 महिलाओं समेत 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन लोन लेने वाले लोगों की अश्लील फोटो बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे थे। 
 

विज्ञापन
Fake call center caught Cheating being done by preparing obscene photos of online loan borrowers
गुरुग्राम के फर्जी कॉल सेंटर से 38 गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस-1 में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर को पकड़ा है। जिसमें पुलिस ने नौ महिलाओं समेत 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये ऑनलाइन चाइनीज व अन्य एप के द्वारा दिए गए लोन के रुपयों की रिकवरी के नाम पर लोन लेने वाले लोगों की तस्वीर अश्लील फोटो के साथ एडिट करके उसे उनके जानने वाले लोगों के पास भेजकर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और 27 लैपटॉप व 44 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि उद्योग विहार फेस 1 में किराए पर फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। हरकत में आई साइबर थाना पुलिस ने एसीपी क्राइम द्वितीय के नेतृत्व में बताए गए पते पर छापेमारी की तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने 9 महिलाओं समेत 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इनके पास से पुलिस ने 1 लाख 70 हजार रुपये, 27 लैपटॉप व 44 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कॉल सेंटर में ऑनलाइन चाइनीज व अन्य लोन एप (एप्लीकेशन) के  द्वारा दिए गए लोन के रुपये की रिकवरी करने के नाम पर लोन लेने वाले लोगों की तस्वीर फोटो न्यूड (अश्लील) के साथ एडिट करके उन फोटो को उनके जानने वाले लोगों के पास व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर धमकी भरे मैसेज कर ठगी की जा रही थी। फर्जी कॉल सेंटर के कारण आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस 4 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में लगी है। जिसमें पुलिस इन सवालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कैसे आरोपी लोगों को फंसाते थे। कितने लोगों से ठगी की है और गिरोह का संचालन कहा से हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed