फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Failures are threatening to hide the new CM'

'विफलताएं छुपाने के लिए नए-नए संकट पैदा कर रहे मुख्यमंत्री'

Mon, 27 Jun 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
'Failures are threatening to hide the new CM'
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम हो चुके हैं। वे अपनी विफलताएं छुपाने के लिए नए-नए संकट पैदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे असंवैधानिक तरीके से बनाए गए 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति और बिजली-पानी के संकट से जनता का ध्यान हटाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी नाकामियां छुपाने के लिए प्रधानमंत्री, उपराज्यपाल, प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस पार्टी को कोसने लगते हैं।

आए दिन एक नया संकट पैदा करके जनता का ध्यान विकास के मुद्दे से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बिजली बिल आधा करने और मुफ्त पानी देने की बात कही थी, लेकिन आज दिल्ली में बिजली-पानी का संकट बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'छवि सुधारने के लिए खर्च कर रहे 200 करोड़'

'Failures are threatening to hide the new CM'
कांग्रेस - फोटो : file photo

शर्मिष्ठा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने निरंतर खराब हो रही छवि सुधारने के लिए ‘परफेक्ट रिलेशन’ नाम की एक प्राइवेट कंपनी को जनता की कमाई के 200 करोड़ रुपये देकर अनुबंधित किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनलोकपाल बिल को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसी कारण उन्होंने बिल विधानसभा में रखने से पहले उपराज्यपाल की मंजूरी नहीं ली, जबकि उपराज्यपाल से मंजूरी लेना जरूरी है।

इस मौके पर कांग्रेस नेता अमन पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्ण राज्य के मामले में जनमत संग्रह की बात कर रहे हैं। मगर भारतीय संविधान इसकी अनुमति नहीं देता।

उन्होंने केशवानंद भारती के मुकदमे का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 13 न्यायाधीशों की खंडपीठ ने भारत में जनमत संग्रह को सिरे से नकार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed