फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   factory was running without NOC and death records due to fire this year in narela

एक और अग्निकांड: बिना NOC के चल रही थी नरेला में मौत की फैक्टरी, नियमों का पालन नहीं; इस साल इतने लोगों की मौत

Sat, 08 Jun 2024 06:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Jun 2024 06:33 PM IST
सार

नरेला और बवाना की करीब 20 हजार फैक्टरी में से 90 फीसदी के पास दिल्ली फायर सर्विस की एनओसी नहीं है। नियमों को ताक में रखकर ज्यादातर फैक्टरी चल रही हैं। यहां अक्सर आग लगती रहती है। ज्यादातर फैक्टरी में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं है। 

विज्ञापन
factory was running without NOC and death records due to fire this year in narela
नरेला की एक फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र की जिस फैक्टरी में शनिवार तड़के धमाके के बाद आग लगी उसे बैगर फायर एनओसी के ही चलाया जा रहा था। आग पर काबू पाने के बाद जब फैक्टरी में आग से बचने के इंतजामों की जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। अलबत्ता फैक्टरी में इक्का-दुक्का जगहों पर आग बुझाने वाले सिलेंडर जरूर मिले हैं।

विज्ञापन

 नरेला और बवाना में 90 फीसदी फैक्टरी के पास नहीं है एनओसी
दिल्ली फायर सर्विस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नरेला और बवाना औद्योगिक क्षेत्र में छोटी-बड़ी करीब 20 हजार से ज्यादा फैक्टरी हैं। यहां की 90 फीसदी से अधिक फैक्टरी दिल्ली फायर सर्विस की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के बिना ही चल रही हैं। इनमें आग बुझाने के भी कोई इंतजाम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेला में कई फैक्टरियां कर रही नियमों का उल्लंघन
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां की ज्यादातर फैक्टरी को गुफानुमा बनाया गया है। नियमों के अनुसार सभी फैक्टरी में अंदर और बाहर की ओर दो सीढि़यों (जीना)(करीब डेढ़ मीटर चौड़ी) का इंतजाम होना चाहिए, लेकिन शायद ही यहां कोई ऐसी फैक्टरी होगी, जहां पर नियमों को ध्यान में रखकर दो सीढि़यों बनाई गई हो।

विज्ञापन

कोई ट्रेनिंग नहीं दी जाती
फैक्टरी मालिक ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने के चक्कर में फैक्टरी में लगी मशीनों को 24-24 घंटे चलाते हैं। मशीनों का रख-रखाव भी नहीं किया जाता है। ऐसे में इनमें हादसे की संभावना बनी रहती है। दूसरी ओर गांव से आने वाले सीधे-साधे मजदूरों से दिनरात काम तो करवाया जाता है, लेकिन उनको किसी भी तरह आग से बचाव की कोई ट्रेनिंग नहीं दी जाती है।

हादसे के बाद याद आते हैं नियम
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि किसी हादसे के बाद सभी विभाग सतर्क हो जाते हैं, जांच पड़ताल भी शुरू हो जाती है। समय बीतने के साथ सभी लोग मुद्दे को भूल जाते हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो भी फैक्टरी मालिक तय मानकों को पूरा करते हैं, पड़ताल के बाद उनको एनओसी जारी कर दी जाती है।

दिल्ली में इस साल आग की घटनाएं और मौतें
18 जनवरी, 2024: पीतमपुरा इलाके में घर में आग, छह लोगों की मौत, सात झुलसे
26 जनवरी, 2024: शाहदरा की एक वाइपर फैक्ट्री में आग, चार की मौत
27 जनवरी, 2024: शाहदरा इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग, छह को बचाया, जिनमें से चार की मौत
6 फरवरी, 2024: शाहदरा में चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, एक बुजुर्ग की मौत
15 फरवरी, 2024: अलीपुर में एक पेंट फैक्टरी में लगी आग, 11 की मौत, चार को बचाया
31 मार्च, 2024: बुराड़ी स्थित प्रदीप विहार-इब्राहिमपुर इलाके में नाले की खुदाई के दौरान पाइपलाइन में लगी आग, दो मजदूर आए चपेट में, एक की मौत
2 अप्रैल, 2024: सदर बाजार इलाके में एक घर में आग, दो बच्चियों की दम घुटने से मौत
14 मई, 2024: आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में आग, एक की मौत, छह को बचाया
16 मई, 2024: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में अवैध पेपर गोदाम में आग, एक की मौत
20 मई, 2024: ज्योति नगर स्थित दुर्गापुरी एक्सटेंशन में चार मंजिला इमारत में आग, एक की मौत, दो परिवारों को बचाया
26 मई 2024: विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बोर्न बेबी अस्पताल में लगी आग सात बच्चों की मौत
26 मई 2024: कृष्णा नगर में एक इमारत में लगी आग, तीन लोगों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed