फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Factory owner stabbed to death in Narela Industrial Area

Delhi Murder: फैक्टरी के कर्मचारी से हुआ विवाद, मालिक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट

Sun, 22 Feb 2026 07:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Feb 2026 07:44 AM IST
सार

रवि सपरिवार गौतम कॉलोनी नरेला में रहते थे। वह नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी चलाते थे। चौधरी एंटरप्राइजेज नाम से चलने वाली फैक्टरी में जूते-चप्पलों के ऊपरी हिस्से बनाए जाते हैं।

विज्ञापन
Factory owner stabbed to death in Narela Industrial Area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक फैक्टरी मालिक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 28 साल के रवि के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई रणवीर सिंह ने बताया कि उनका दिन में फैक्टरी के एक कर्मचारी से विवाद हुआ था। आरोप है कि घर जाने के दौरान उसी कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या का केस किया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रवि सपरिवार गौतम कॉलोनी नरेला में रहते थे। वह नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी चलाते थे। चौधरी एंटरप्राइजेज नाम से चलने वाली फैक्टरी में जूते-चप्पलों के ऊपरी हिस्से बनाए जाते हैं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार रात नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को राजा हरिशचंद अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने के बाद भर्ती किए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि बेहोशी का हालत में भर्ती कराए युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। मृतक की शिनाख्त 28 साल के रवि के रूप में हुई। उसकी गर्दन के बाईं तरफ, बाएं कंधे और बाईं कमर के पिछले हिस्से में चाकू के कई घाव थे।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई रणवीर सिंह ने बताया कि रात 8.30 बजे रवि फैक्टरी बंद करने के बाद ठेकेदार सोनू को चाबी देकर एक साथी के साथ अपनी बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनपर चाकू से ताबड़ताड़ हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। बड़े भाई ने बताया कि दिन में रवि का अपने एक कर्मचारी से किसी बात पर विवाद हो गया था। उसके बाद कर्मचारी फैक्टरी से चला गया था। उनका आरोप है कि उस कर्मचारी ने ही अपने साथियों के साथ रवि पर हमला किया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश के साथ साथ आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed