{"_id":"5ef00afd8ebc3e42fe2766e1","slug":"extortion-sought-on-phone-from-jail-three-arrested-including-main-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से फोन पर मांगी रंगदारी, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से फोन पर मांगी रंगदारी, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
Mon, 22 Jun 2020 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:05 AM IST
सार
- जेल में बंद बदमाश अपने साथियों की मदद से चला रहा था रंगदारी का धंधा...
- करोल बाग में बुजुर्ग कारोबारी को धमकाकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, मना करने पर चला दी थी गोली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद बदमाश अपने साथियों की मदद से मध्य जिले में रंगधारी का धंधा चला रहा था। इलाके में अपना रौब जमाने के लिए आरोपी 2019 में एक कारोबारी की हत्या करवा दी। मध्य जिला पुलिस ने जेल से चल रहे इस गैंग का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान भानू प्रताप (21), अशोक कुमार उर्फ बिच्छुआ (40) और मुख्य आरोपी महेश उर्फ मन्नू (39) के रूप में हुई है। महेश गैंगलीडर है और फिलहाल 2014 से जेल में बंद है। पुलिस ने तिहाड़ जेल से ही आरोपी की गिरफ्तारी अपने केस में की है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस को गैंग के दो अन्य बदमाशों की तलाश है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि 28 नवंबर 2019 को करोल बाग निवासी जुगल किशोर (62) ने कुछ बदमाशों के बीस लाख रुपये मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। जुगल पेशे से बिल्डर हैं। 26 और 27 नवंबर को कुछ बदमाशों ने उनको मोबाइल पर व्हाट्सऐप नंबर से कॉल कर बीस लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
आरोपियों ने रुपये हर माह पचास हजार रुपये किस्त के रूप में देने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने जुगल और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में जुगल पर हमला करवा दिया गया, लेकिन वह बच गए। पुलिस ने जुगल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच पुलिस व्हाट्सऐप कॉश्ल के नंबर के आधार पर मोहन गार्डन निवासी एक युवक तक पहुंची। उसने बताया कि एक साल पहले उसका मोबाइल खो गया था, लेकिन उसने कोई शिकायत नहीं दी थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
इधर लंबी छानबीन के बाद करोल बाग थाना पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सीडीआर खंगाला। इसके बाद पुलिस एक आरोपी अशोक कुमार की पहचान करने में कामयाब हुई। इसके बाद पुलिस ने भानू प्रताप को भी गिरफ्तार कर लिया। अशोक ने खुलासा किया कि उन्होंने गोविंद उर्फ गोलू और राहुल लड्डू के साथ मिलकर जुगल पर हमला किया था।
यही नहीं जेल में बंद अपने गैंगलीडर महेश के कहने पर बिल्डर से रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने औपचारिक रूप से महेश को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल भी कर ली। उसने बताया कि अतर रहमान नामक जेल में बंद दोस्त के कहने पर उसने अपने इलाके के कारोबारी और बिल्डरों से रकम वसूलने की योजना बनाई थी।