फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Expressway police exposed fake call center in sector-10 in noida

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, सात को दबोचा, मुख्य संचालक फरार

Sun, 04 Nov 2018 05:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 04 Nov 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
Expressway police exposed fake call center in sector-10 in noida
एक्सप्रेसवे पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एक्सप्रेसवे पुलिस ने सेक्टर-10 में नौकरी दिलाने के नाम पर एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने इस कॉल सेंटर के सह संचालक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य संचालक सुमित कुमार चौहान फरार हो गया। इन सभी के पास से 14 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 7 वायरलेस, 15 सिम सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

 
पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-10 स्थित सी ब्लॉक में एक कॉल सेंटर पर छापेमारी की थी। पुलिस का कहना है कि घर बैठे नौकरी दिलाने के नाम पर यहां से ठगी की जाती थी। इसके लिए युवक युवतियों को फोन कर बुलाया जाता था और पैसे लेकर नौकरी का झांसा देने के एवज में पैसे लिए जाते थे। पुलिस ने हिंडन विहार निवासी अक्षय त्रिपाठी, बदायूं निवासी संदीप, गांधी नगर दिल्ली निवासी अंकित, प्रतापगढ़ निवासी तनुज, सेक्टर-31 निवासी सूरज व दीपक और अशोक नगर निवासी कुणाल कोहली को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में ज्यादतार नए कर्मचारी 
गिरफ्तार आरोपियों में अधिकतर ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने 10 दिन से लेकर एक महीने पहले ही इस कॉल सेंटर को ज्वाइन किया था। ये कर्मचारी पहली बार नौकरी कर रहे थे और इन्हें 10 हजार रुपये का वेतन मिलना तय हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने गुडवर्क दिखाने के लिए कर्मचारियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते में नहीं मिले पैसे
पुलिस का दावा है कि यह कॉल सेंटर पिछले तीन महीने से चल रहा था और सैकड़ों लोगों के साथ ठगी कर चुका था। हालांकि पुलिस ने इन आरोपियों के पास से कोई एक रुपये की बरामदगी नहीं कर सकी। न ही इनके खातों में पुलिस को पैसे मिले।


चार महीने बाद एक्सप्रेस वे पुलिस का पहला गुडवर्क
चार महीने के बाद एक्सप्रेसवे पुलिस को का कोई बड़ा गुडवर्क हुआ। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले केवल शराब और जुए के नाम पर कुछ लोगों की गिरफ्तारी कर खानापूर्ति होती रही। जबकि एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में कार लूट, रोडरेज, छेड़खानी की कई वारदात हो चुकी हैं। वहीं अवैध खनन की भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed