फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Experts will help AAP's ministers

‘आप’ के मंत्रियों की मदद करेंगे एक्सपर्ट

Tue, 24 Dec 2013 12:27 PM IST
संतोष कुमार
संतोष कुमार Updated Tue, 24 Dec 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
Experts will help AAP's ministers

सियासत में कदम रखने वाली आम आदमी पार्टी ने नौकरशाहों के चंगुल से निकलने की रणनीति तैयार कर ली है।

विज्ञापन


दिल्ली में सरकार बनाने जा रही पार्टी के नए मंत्रियों को विशेषज्ञों की विशेष टीम मदद देगी। इसमें ऐसे लोगों को रखा जाएगा, जिन्हें एक तरफ पार्टी की प्रतिबद्धताएं पता होंगी, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कार्यों की भी गहरी समझ।

सोमवार को राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक का ज्यादातर समय इसी मसले पर चर्चा में बीता।
दरअसल, सामाजिक आंदोलनों के रास्ते सियासत में उतरी पार्टी के ज्यादातर नेताओं के लिए राजनीति पूरी तरह नई है।

अरविंद केजरीवाल समेत ‘आप’ के सभी वरिष्ठ नेता व विधायक पहली बार चुनावी राजनीति में उतरकर विधान सभा पहुंचे हैं। केजरीवाल व एकाध अन्य को छोड़ दें तो ज्यादातर को शासन-प्रशासन के कामकाज का तजुर्बा नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी के नेता भी इससे इत्तेफाक रखते हैं। परेशानी इसलिए भी ज्यादा है कि जहां पार्टी अल्पमत की सरकार बना रही है। वहीं, आम लोगों को सरकार से उम्मीदें भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में सरकार का एक भी गलत फैसला पार्टी की मुसीबत बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पीएसी की बैठक में चर्चा का अहम मुद्दा यही रहा। इसमें पार्टी और सरकार के संबंधों पर चर्चा की गई। इसमें सभी नेताओं की राय रही कि यह उलझन विशेषज्ञों की एक टीम के साथ सुलझाई जाए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। सरकार बनने के साथ इनका नाम तय कर लिया जाएगा। टीम मंत्रियों को तकनीकी सलाह देगी।


...तो अधिकारियों की भी हटेगी बत्ती

मुख्यमंत्री समेत दिल्ली सरकार के साथ मंत्रियों और अधिकारियों के वाहनों की नीली-लाल बत्ती हटाने की तैयारी आम आदमी पार्टी ने पूरी कर ली है।

एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि सरकार बनने के बाद बत्ती हटाने का आदेश जारी किया जाएगा। इसमें न सिर्फ मुख्यमंत्री और मंत्री शामिल होंगे, बल्कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों को भी वाहनों से बत्ती हटानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed