फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Experts' advice in organizing UNICEF-Amar Ujala Foundation - Vaccine protects from many diseases

यूनिसेफ-अमर उजाला फाउंडेशन का आयोजन : विशेषज्ञों की सलाह- बच्चों को बीमारियों से बचाता है टीका, जरूर लगवाएं

Fri, 29 Dec 2023 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 05:42 AM IST
सार

यूनिसेफ व अमर उजाला फाउंडेशन के साझा आयोजन में टीकाकरण के लाभों के संबंध में क्रिटिकल अप्रेजल स्किल (कैस) विषय पर हुई साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य पत्रकारिता कार्यशाला में यूनिसेफ से जुड़े विशेषज्ञों ने बच्चों के टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों और उन्हें दूर करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तो अमर उजाला के पत्रकारों ने टीकाकरण से जुड़े अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
Experts' advice in organizing UNICEF-Amar Ujala Foundation - Vaccine protects from many diseases
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेषज्ञों के मुताबिक, टीका बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए अनिवार्य है। बच्चों के टीकाकरण पर भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता जरूरी है और इस दिशा में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। यूनिसेफ की टीम ने शून्य टीकाकरण वाले बच्चों की संख्या में कमी आने पर प्रसन्नता जताई।

विज्ञापन


यूनिसेफ व अमर उजाला फाउंडेशन के साझा आयोजन में टीकाकरण के लाभों के संबंध में क्रिटिकल अप्रेजल स्किल (कैस) विषय पर हुई साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य पत्रकारिता कार्यशाला में यूनिसेफ से जुड़े विशेषज्ञों ने बच्चों के टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों और उन्हें दूर करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तो अमर उजाला के पत्रकारों ने टीकाकरण से जुड़े अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि टीका बच्चों को कई बीमारियों से बचाता है। 
विज्ञापन


साथ ही, उन्हें कोई परेशानी भी नहीं होती है। विशेषज्ञों ने बच्चों में प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण पर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। राजस्थान में यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने विभिन्न टीकों का महत्व और उनकी समयावधि बताई। डॉ. अग्रवाल ने कहा, अब भी राजस्थान समेत देशभर में टीकाकरण से जुड़ी कई भ्रांतियां दूर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिसेफ की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. याशिका नेगी ने  बताया कि पेंटावेलेंट (साथ लगने वाले पांच टीकों) से  हेपेटाइटिस, बीसीजी, डिप्थीरिया टिटनेस सहित अन्य बीमारियां होने का खतरा नहीं रहता है। नेगी ने बताया कि देश में शून्य टीका वाले बच्चों की संख्या घट रही है। यूनिसेफ की संचार अफसर सोनिया सरकार ने टीकाकरण की खबर के िलए स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ वेबसाइट से जानकारी लेने और स्थानीय  अधिकारियों से बात कर भ्रांतियां दूर करने का आग्रह किया। अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़े संजय अभिज्ञान ने स्वास्थ्य पत्रकारिता कार्यशालाओं को ये भ्रांतियां दूर करने के लिए अहम बताया। 


तथ्यों पर ज्यादा से ज्यादा हो जोर
फाउंडेशन के स्ट्रेटजिक कम्युनिकेशन कंसल्टेंट विक्रम मजूमदार ने टीकाकरण की खबरों में तथ्यों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। यूनिसेफ से जुड़े मीडिया कंसल्टेंट सुरेंद्र धलेटा ने बच्चों में टीकाकरण से जुड़ी खबरें लिखतेे समय की सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed