फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Expensive treatments and tests in government hospital now Free.

महंगे इलाज और जांचें अब सरकारी अस्पताल में फ्री

Mon, 01 Sep 2014 11:36 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 01 Sep 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Expensive treatments and tests in government hospital now Free.

महंगे से महंगा इलाज और विभिन्न जांच भी अब सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होगा। हेल्थ योजना पर काम करते हुए केंद्र सरकार ने महंगा इलाज भी सरकारी अस्पतालों में ही उपलब्ध कराने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके लिए सभी राज्यों से 100 जरूरी और महंगी दवाओं के अलावा 50 जरूरी महंगी विभिन्न जांचों की लिस्ट मांगी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर केंद्र ने जनता की सेहत सुधारने की कवायद शुरू की है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में सभी के लिए फ्री जरूरी दवाएं और फ्री जरूरी जांच स्कीम लागू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसी के तहत अब काम शुरू कर दिया गया है। इसी वर्ष नवंबर के अंत तक इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों से 100 जरूरी और महंगी दवाएं और पचास जरूरी महंगी जांचों की लिस्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एंटीबायोटिक्स, एंटी हाइपरटेंसिव और एंटी डाइबिटीज दवाएं शामिल होंगी। नेशनल हेल्थ मिशन के संयुक्त सचिव मनोज झलानी ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिव को यह शासनादेश भेजा है और अगस्त के अंत तक दवाओं की लिस्ट भेजने के निर्देेश दिए हैं।


सूची उपलब्ध कराए जाने के बाद जिलावार महंगी जांचों एवं महंगी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान समय में प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में करीब 25 प्रकार की मुख्य जांच और पचास से अधिक दवाएं मुफ्त दी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed