फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Exclusive: Delhi government has corporate culture with E-Office

Exclusive: दिल्ली सरकार में आने वाला है कॉरपोरेट कल्चर

Fri, 15 Jan 2016 10:06 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
Exclusive: Delhi government has corporate culture  with E-Office

दिल्ली सरकार में कॉरपोरेट कल्चर आने वाला है। जिन विभागों में ई-ऑफिस पूरी तरह से लागू हो गया है, उस विभाग में अधिकारी या ई-ऑफिस में काम करने वाले कर्मी को एक घंटा देरी से दफ्तर आने या काम होने पर एक घंटा पहले जाने की छूट होगी।

विज्ञापन


छूट देने का अधिकार विभाग के प्रमुख के पास होगा। इस प्रस्ताव को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही सभी विभागों के लिए सरकार सर्कुलर जारी करेगी। देश के किसी भी सरकार में इस तरह की व्यवस्था अभी नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली कैबिनेट ई-ऑफिस में काम करने की दिशा में तेजी से बढ़ी है। कैबिनेट ने 25 अगस्त 2015 को 15 विभागों में 1 दिसंबर से ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सुविधा बहुत कम विभागों में हो पाई है

Exclusive: Delhi government has corporate culture  with E-Office

विभाग तेजी से बढ़े, ट्रेनिंग हुई, ई-सिग्नेचर लिए गए, लेकिन अभी भी पूरी तरह से ई-ऑफिस की सुविधा बहुत कम विभागों में हो पाई है।


ई-ऑफिस के लिए दिल्ली सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल एजेंसी बनाया है। सूत्र बताते हैं कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने दफ्तर आने में अधिकारी-कर्मचारी को छूट देने का प्रस्ताव किया था।

प्रस्ताव में स्पष्ट कहा गया है कि जिस ऑफिस में कागजी फाइल पूरी तरह से बंद हो जाएंगे, एक घंटा देर से दफ्तर आने या एक घंटा जल्दी जाने की छूट विभाग प्रमुख उसी ऑफिस के अधिकारी और कर्मी को दे सकेंगे।

कॉरपोरेट कल्चर से काम की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है

Exclusive: Delhi government has corporate culture  with E-Office

प्रस्ताव में तर्क है कि ई-ऑफिस में जल्दी काम होने के बाद जो समय बचेगा, उसका फायदा अधिकारी-कर्मचारी को देकर कॉरपोरेट कल्चर से काम की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।


इस तरह की छूट देश की किसी भी सरकार में नहीं है। ऐसी व्यवस्था फेसबुक, गूगल या मल्टीनेशनल कंपनी में ही है। दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, आबकारी विभाग, दिल्ली जियो स्पेटियल लिमिटेड समेत चार-पांच विभाग में पूरी तरह ई-ऑफिस में काम हो रहा है। वहीं 22 विभागों में कुछ-कुछ काम ई-ऑफिस में शुरू हो चुका है। कई स्तर पर ट्रेनिंग चल रही है।

क्या होंगे फायदे

- सरकार को पीक ऑवर में ट्रैफिक कम करने में सहयोग मिलेगा।
- सीधे पब्लिक डीलिंग पद पर नहीं हैं, तो घर से काम करने की दशा में कार्यालय की जगह बचेगी और बिजली जैसे खर्च घटेंगे।
- ई-ऑफिस में काम होने से कागज पर होने वाला खर्च बचेगा, जिसकी वजह से पेड़ बचेंगे।
- कामकाज की ट्रैकिंग आसान होगी, वरिष्ठ अधिकारी किसी भी समय फाइल खोलकर स्टेटस देख सकेंगे।
- कॉरपोरेट योजना से दूसरे विभाग ई-ऑफिस से जल्द जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed