फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Examinations will start in violence-hit areas of North East Delhi from March 11

उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में 11 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, नई तिथियां जारी

Wed, 04 Mar 2020 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 Mar 2020 10:05 PM IST
सार

-सरकारी स्कूलों में तीसरी से नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के लिए नई परीक्षा तिथियां जारी

-हिंसा के कारण 25 फरवरी से 07 मार्च तक के लिए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी

विज्ञापन
Examinations will start in violence-hit areas of North East Delhi from March 11
परीक्षा केंद्र पर मौजूद सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद इलाके के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में तीसरी से नौवीं व ग्यारहवीं की स्थगित की गई परीक्षाओं के लिए नई तिथियां जारी की गई हैं। 

विज्ञापन


उत्तर पूर्वी दिल्ली व पूर्वी दिल्ली के इलाकों में 11 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी। ग्यारहवीं की परीक्षाएं 27 मार्च को समाप्त होंगी जबकि सातवीं से नौवीं की परीक्षाएं 24 मार्च को व तीसरी, चौथी व छठी कक्षा की परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त होंगी। मालूम हो कि हिंसा के कारण दिल्ली सरकार ने 25 फरवरी से सात मार्च तक के लिए वार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। 
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से नई तिथियों की जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है। दरअसल हिंसा के कारण सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में काफी बच्चे परीक्षाएं नहीं दे पाए थे। वहीं निदेशालय ने भी परीक्षा स्थगित कर दी थी। ऐसे में निदेशालय ने अब इन इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए दोबारा से परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय ने स्कूल प्रिंसिपल को ऐसे बच्चों की पहचान करने और उनके नामों की सूची सात मार्च तक भेजने को कहा है। स्कूल प्राचार्यों को कहा गया है कि दोबारा परीक्षा आयोजित करने की जानकारी, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी, पीटीएम, फोन व एसएमएस के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों तक पहुुंचाई जाए जिससे बच्चे परीक्षा देने से चूक ना जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed