फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex minister kapil sibal will pay 16 lakh rent per month for new home

सिब्बल के आलीशान बंगले का किराया 16 लाख

Tue, 24 Jun 2014 07:23 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
ex minister kapil sibal will pay 16 lakh rent per month for new home

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जहां घर मिलना मुश्किल पड़ रहा है वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने अपने लिए एक आलीशान घर ढूंढ़ा है।

विज्ञापन


चांदनी चौक लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले पूर्व कानून मंत्री और टेलीकॉम मिनिस्टर कपिल सिब्बल इस आलीशान बंगले के लिए हर महीने 16 लाख रुपए किराया देंगे।
विज्ञापन


अभी तक सिब्बल सरकारी आवास में रह रहे थे।

दिल्ली में अब तक सबसे महंगा किराया

ex minister kapil sibal will pay 16 lakh rent per month for new home

ईटी के अनुसार, सिब्बल ने जो बंगला चुना है वह जोरबाग में 1250 स्क्वायर यार्ड के प्लॉट पर बना है। सफदरगंज मकबरा के पास बना ये बंगला दिल्ली के बिजनेसमैन ‌सिद्घार्थ सरीन का है।

इस मामले में कपिल सिब्बल और सरीन दोनों ने ही पुष्टि की है कि उनके बीच घर को लेकर एग्रीमेंट साइन हुआ है। हालांकि उन्होंने किराए के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।

इस डील से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि मकान के किराए के तौर पर सरीन ने 18 लाख रुपए की मांग की थी लेकिन बाद में वह 16 लाख पर मान गए। बता दें कि यह दिल्ली में अब तक सबसे महंगा किराए वाला मकान होगा।

कब छोड़ेंगे सरकारी आवास?

ex minister kapil sibal will pay 16 lakh rent per month for new home

बता दें ‌कि चंद्रशेखर सरकार में मंत्री रहे कमल मोरार ने पिछले साल नवंबर में मुंबई में एक घर किराए पर लिया था जिसका मासिक किराया 18 लाख रुपए था।

सिब्बल ने बताया कि वह 1 अगस्त के पहले ही तीन मूर्ति रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर देंगे।

उन्होंने कहा कि मैने मंत्रालय को पत्र लिखकर ये सूचित कर दिया है कि 1 अगस्त तक घर खाली कर दिया जाएगा। सिब्‍ब्ल के अनुसार वह जल्द से जल्द सरकारी आवास खाली कर देना चाहते हैं।

विज्ञापन

घर में ही होगा सिब्बल का ऑफिस

ex minister kapil sibal will pay 16 lakh rent per month for new home

सिब्बल के नए घर में एक ऑफिस होगा जिसमें वह अपनी कानूनी प्रैक्टिस जारी रखेंगे। सिब्बल देश के जाने-माने संवैधानिक और कॉरपोरेट अधिवक्ताओं में से एक हैं। उन्होंने बिरला से लेकर पेप्सी जैसी मल्टीनेशनल कंपनी के लिए भी केस लडे़ हैं।

मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बनने के बाद लगभग 10 साल पहले उन्होंने वकालत बंद कर दी थी।

केंद्र में नई सरकार बनने के बाद पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के कई मंत्रियों समेत लगभग 265 सांसदों को भी जून के अंत तक सरकार आवास खाली करने के लिए कहा गया था।

बहुत खास है ये एरिया

ex minister kapil sibal will pay 16 lakh rent per month for new home

लुटियंस जोन में रियलएस्टेट का कारोबार करने वाले लोगों ने बताया कि चुनाव के बाद सिब्बल ही नहीं कई और पूर्व मंत्री यहां किराए के लिए मकान खोज रहे हैं। यही वजह है कि काफी लंबे समय बाद इस इलाके में किराए में अचानक इतनी बढ़ोत्तरी हुई है।

जोन में मौजूद लगभग 1000 बंगलों में से करीब 10 फीसदी की निजी तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं जबकि अन्य सारे मकान सरकारी इस्तेमाल में आते हैं।

प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रपति भवन, सभी महत्वपूर्ण सरकारी ऑफिस और संसद, सब कुछ इस निजी एरिया के बेहद करीब है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग इस एरिया में अपना निवास बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed