फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ex deputy speaker blamed bjp in haryana

पूर्व डिप्टी स्पीकर ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 22 Nov 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 22 Nov 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
ex deputy speaker blamed bjp in haryana

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहमद ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर मेवात प्रशासन लोगों को बेरोजगार करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर करने का षड़यंत्र रच रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओवरलोड़ के नाम पर मेवात के डंपर चालकों पर साजिश के तहत प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। आजाद मोहमद खुलकर डंपर चालकों, डंपर मालिकों के साथ खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजाद मोहमद ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से मेवात के 50 हजार से ज्यादा युवक एवं उनके परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से खनन कार्य से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान की लीज से वैध रूप से डंपर वाले खनिज सामग्री लेकर आ रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये के कारण इन डंपर चालकों को ओवरलोड़ंग के नाम पर तंग व परेशान करने के साथ-साथ भारी भरकम राशि के चालान काट कर आर्थिक रूप से कमजोर करने का अभियान चला रखा है।

उन्होंने कहा कि मेवात के हजारों लोगों ने डंपर बनाकर अपने आप को जहां एक ओर खनन कार्य से जोड़ा है वहीं दूसरी ओर मेवात के काफी लोगों ने करोंड़ों रुपये खर्च कर क्रेशर लगा दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरने का कार्य कर रहे हैं।

लेकिन प्रदेश की सरकार नहीं चाहती कि मेवात के लोग खुशहाल हों। डंपरों को बंद करने से डंपर वाले डंपरों की किश्त नहीं भर सकेंगें और उनके परिवार के सदस्यों पर भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेवात वैसे ही पिछड़ा क्षेत्र है जैसे तैसे मेवात के युवकों को यह रोजगार मिला है। इसको भी छीनकर प्रदेश सरकार मेवात के हजारों लोगों क ो बेरोजगार कर रही है। उन्होंने कहा कि मेवात के साथ सौंतेला व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से प्रशासन के तानाशाह रवैये के कारण ही मेवात के होटलवाले, टायर पंचर लगाने वाले, डंपरों में खनिज सामग्री भरने वाले, टायर टयूब का काम करने वाले, स्पेयर पार्टस वाले, सर्विस स्टेशन, डंपर चालक सभी खाली हाथ बैठे हैं। किसी अधिकारी ने सोचा है कि इनके परिवारों पर इस समय क्या बीत रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के ही एक तरफ तो एनएच आठ पर सरेआम प्रशासन की नाक के नीचे से ओवरलोड़ डंपर सरपट दौड रहे हैं। उनके रालाफ कार्यवाही करने की प्रदेश सरकार की हिमत ही नहीं पड़ रही है।


उन्होंने कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदेश सरकार के आदेशों पर खेले जा खेल को बंद नहीं किया तो डंपर चालकों, डंपर मालिकों, क्रेशर मालिकों के पक्ष में कांग्रेंस कार्यकर्ता सडकों पर आंदोलन करने को उतर जाएंगें इसके लिए प्रशासन जिमेदार होगा।

उन्होंने कहा कि डंपर चालकों व मालिकों के साथ ओवरलोड़िंग के नाम कि किए जा रहे शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed