{"_id":"657c0992176033ae3200e910","slug":"ex-army-personnel-opened-fire-on-people-protesting-against-making-short-shrift-on-roof-in-delhi-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: छत पर लघुशंका कर रहा था पूर्व सैन्यकर्मी, शख्स ने किया विरोध तो मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: छत पर लघुशंका कर रहा था पूर्व सैन्यकर्मी, शख्स ने किया विरोध तो मारी गोली
Fri, 15 Dec 2023 01:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:38 PM IST
सार
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में छत पर लघुशंका करने के लेकर पूर्व सैन्यकर्मी और एक अन्य शख्स के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी ने फायरिंग कर दी, जिससे युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में नशे में धुत पूर्व सैन्यकर्मी अपनी छत पर लघुशंका करने लगा। छत पर ही पत्नी के साथ टहल रहे यशपाल (38) ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया। हाथापाई करने के दौरान पूर्व सैन्यकर्मी ने अचानक अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां दाग दी।
विज्ञापन
एक गोली यशपाल की मदद के लिए आए उसके दोस्त हेमंत (37) के गाल को छूती हुई निकल गई। मारपीट में यशपाल भी जख्मी हो गया। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी रविंद्र (47) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी फिलहाल डीआरडीओ में तैनात है।
विज्ञापन