फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   everyones eye on AAP's national executive meeting

प्रशांत और योगेंद्र 'आप' की पीएसी से हुए बाहर

Thu, 05 Mar 2015 09:27 AM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
everyones eye on AAP's national executive meeting

लगभग छह घंटे लंबी चली आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बाहर निकले आप नेता योगेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि मैं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिकृत प्रवक्ता नहीं हूं। बैठक में भी जो फैसला हुआ है उसके बारे में पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता ही बताएंगे।

विज्ञापन


हालांकि योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी लाखों लाख कार्यकर्ताओं के खून पसीने से बनी है। पार्टी लाखों लोगों के आशाओं का केंद्र है जिसे टूटने नहीं देना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


योगेंद्र ने कहा कि पार्टी जो भी फैसला लेगी उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे। हालांकि उनके ठीक बाद बैठक से बाहर निकले प्रशांत भूषण ने भी यही कहा कि बैठक के बारे में पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता ही बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से जाते-जाते प्रशांत भूषण ने मीडिया से बताया कि उन्हें और योगेंद्र यादव को पीएसी से अलग करने का फैसला किया गया है।

दी जा सकती है नई जिम्मेदारी

everyones eye on AAP's national executive meeting

बैठक से बाहर निकलने के बाद आप नेता कुमार विश्वास ने मीडिया ने बताया कि सब एक साथ हैं और एकजुटता के साथ काम करेंगे साथ ही दो वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पीएसी के कार्यभार से मुक्त किया गया है।

दोनों ही नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ने नामंजूद कर दिया है।

बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुल 21 नेता शामिल थे। बैठक में 8 सदस्यों ने योगेंद्र और प्रशांत भूषण को पीएसी से निकाले जाने के विरोध में मत दिया जबकि, 11 नेताओं ने दोनों नेताओं के निकाले जाने के पक्ष में मतदान किया।

केजरीवाल ने आज द‌िया इस्तीफा

everyones eye on AAP's national executive meeting

जहां आज आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर फैसला होना है वहीं खबर आ रही है कि केजरीवाल ने आज दोबारा अपना इस्तीफा दे द‌िया है। कार्यकारिणी में केजरीवाल के इस्तीफे पर भी विचार होगा।

केजरीवाल के इस्तीफे की वजह से पार्टी के भीतर छिड़े घमासान में नया मोड़ आया है। गौर करने वाली बात ये होगी कि बैठक में केजरीवाल के इस्तीफे को आज स्वीकार किया जाएगा या नहीं, फिलहाल इसमें संशय बरकरार है।

बता दें कि 26 फरवरी को हुई कार्यकारिणी की बैठक में केजरीवाल ने अपना इस्तीफा भेजा था और उसे वापस नहीं लिया। केजरीवाल ने इस्तीफा देने की वजह दिल्ली पर ध्यान देने को बताया था। उनका कहना था कि वो अपना पूरा समय दिल्ली को देना चाहते हैं और संयोजक पद पर रहते हुए यह संभव नहीं है।

आशीष खेतान ने जताया खेद

everyones eye on AAP's national executive meeting

माना जा रहा है कि आप में मचा रार आज सुलझ सकता है क्योंकि पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान ने अपने कल के ट्वीट के लिए आज माफी मांग ली है। बता दें कि कल आशीष ने भूषण परिवार के खिलाफ सवाल उठाते हुए कुछ ट्वीट्स किए थे।

उन्हीं ट्वीट्स पर खेद जताते हुए आशीष ने आज ट्वीट किया कि मुझे भूषण परिवार के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। हमने साथ मिलकर कई लड़ाईयां लड़ी हैं। और आशा करते हैं कि आगे भी ऐसे ही काम करते रहेंगे।

आशीष ने आगे लिखा कि उन्होंने कल के अपने सभी ट्वीट्स डिलीट कर दिए हैं। वो कहते हैं कि वो पार्टी के आखिरी वॉलेंटियर के प्रति भी जिम्मेदार हैं और हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे।

मालूम हो कि कल आशीष ने अपने ट्वीट में भूषण परिवार के तीन सदस्यों के पार्टी में होने की बात पर उंगली उठाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

आशीष का कहना था कि भूषण परिवार पार्टी में एक आदमी एक पद की बात कैसे कर सकते हैं जबकि उनके परिवार के तीन-तीन सदस्य पार्टी में है।

योगेंद्र को है सब ठीक होने की उम्मीद

everyones eye on AAP's national executive meeting

आज दोपहर में होने वाली आप की बैठक से पहले जब योगेंद्र यादव से आम आदमी पार्टी में चल रहे घमासान और पार्टी में उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो योगेंद्र बोले कि मैं मंदिर नहीं जाता, पूजा नहीं करता पर मुझे आस्था है कि जो होगा उससे कुछ सुंदर निकलेगा।

योगेंद्र आगे बोले कि लोगों की आशाएं हमसे बहुत ज्यादा हैं और उनकी आशाओं को हम जाया नहीं कर सकते। योगेंद्र को उम्मीद है कि शाम होते-होते अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

जब योगेंद्र से पूछा गया कि पार्टी के कुछ नेता आपके खिलाफ स्वर बुलंद किए हुए हैं तो उन्होंने कहा कि दिलीप पांडे ने चिट्ठी लिखी मेरे लिए, उसमें कड़वाहट है, पर उनके जैसा ईमानदार कार्यकर्ता नहीं मिलेगा, उन्होंने बहुत त्याग किया है। अगर आज दिलीप कुछ कह रहे हैं तो वो बुरे व्यक्ति नहीं हैं।

कुछ भी हो जाए नहीं छोड़ूंगा पार्टी

everyones eye on AAP's national executive meeting

जब योगेंद्र से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि आज की बैठक में उनके साथ क्या होगा तो वे बोले कि अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया है तो उसके लिए उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए। लेकिन कोई पद छोड़ने का मतलब ये नहीं कि मैं पार्टी छोड़ दूंगा।

योगेंद्र का मानना है कि लोगों ने आप को भारी बहुमत दिया है। ये वक्त पूरे दिल से काम करने का है। हम लोगों की आशाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन आशाओं को टूटने नहीं देना है।

योगेंद्र ने कहा कि मुद्दा ये नहीं है कि पार्टी का संयोजक कौन बने। असली मुद्दा तो ये है कि पार्टी के अंदर लोकतंत्र को कैसे मजबूत किया जाए। वो आगे बोले कि मुद्दा ये नहीं है कि पीएसी का सदस्य कौन हो बल्कि किस तरह से ज्यादा से ज्यादा वॉलेंटियर्स की बात पार्टी तक पहुंच सके क्योंकि ये उनकी ही पार्टी है।

जब योगेंद्र से पूछा गया कि आप इतने सकारात्मकता से सभी बातें कह रहे हैं तो क्या आप ये कहना चाहते हैं कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। इस पर योगेंद्र ने जवाब दिया कि कोई भी राजनीतिक पार्टी, परिवार या दफ्तर ये नहीं कह सकता कि सब ठीक है। पार्टी में मुद्दे और समस्याएं हैं।

उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है। इसमें से बाहर निकलकर ही हम कह सकते हैं कि हां हम बाकियों से अलग हैं। वो बोले कि अगर पीएसी में नहीं रहे तो क्या हुआ पार्टी में काम करते रहेंगे। योगेंद्र ने दृढ़ शब्दों में कहा कि ना तोड़ेंगे, ना छोड़ेंगे, सुधारेंगे, खुद भी सुधरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed