{"_id":"5eb8ead38a9c37259303c0fc","slug":"every-third-covid-infected-hospitalized-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हर तीसरा संक्रमित कोविड अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हर तीसरा संक्रमित कोविड अस्पताल में भर्ती
Mon, 11 May 2020 11:34 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 May 2020 11:34 AM IST
सार
- 11 अस्पतालों में भर्ती हैं कोरोना के गंभीर मरीज
- 0.56 फीसदी मरीज वेंटिलेटर और 2 फीसदी आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर तीसरा संक्रमित कोविड अस्पताल में भर्ती है। संक्रमण ग्रस्त गंभीर मरीजों के लिए सरकार ने राजधानी में 11 कोविड अस्पतालों की व्यवस्था कर रखी है, जिसमें फिलहाल 1476 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में कुल संक्रमित 6923 हो चुके हैं, लेकिन इनमें से जो मरीज फिलहाल उपचाराधीन हैं उनकी संख्या 4781 है। मरीजों की गंभीर स्थिति की बात की जाए तो लगभग 0.56 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर हैं और करीब 2 फीसदी आईसीयू में भर्ती हैं।
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को लेकर दिल्ली में चार तरह की स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। कोविड अस्पताल के अलावा कोविड निगरानी केंद्र, कोविड स्वास्थ्य केंद्र और होम आइसोलेशन की सुविधा के तहत मरीजों को रखा जा रहा है। होम आइसोलेशन और कोविड निगरानी केंद्र में उन रोगियों को रखा जा रहा है जिनमें लक्षण नहीं मिल रहे हैं, लेकिन वे संक्रमित हैं। कोविड स्वास्थ्य केंद्र में ऐसे मरीज भर्ती हैं जिनमें संक्रमण का असर हल्का है, जबकि गंभीर रोगियों को कोविड अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है, जिसे लेकर आईसीएमआर भी दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में तीन कोविड स्वास्थ्य केंद्र और 11 कोविड निगरानी केंद्र बनाए गए हैं।
दिल्ली में संक्रमित मरीजों की स्थिति
जगह संख्या संक्रमित
कोविड अस्पताल 11 1476
निगरानी केंद्र 11 1308
स्वास्थ्य केंद्र 03 227
होम आइसोलेशन - 1428
कोरोना मरीजों की स्थिति
आयु संक्रमित मौत मृत्यु दर (फीसदी में)
50 से कम 4833 13 0.27
50 से 59 1073 24 2.24
60 या उससे अधिक 1017 36 3.54
कुल 6923 73 1.05
पांच दिन में मिले 2 हजार मरीज
दिन संक्रमित
5 मई 206
6 मई 428
7 मई 448
8 मई 562
9 मई 381
कुल 2025
दिल्ली पर एक नजर
कुल मरीज 6923
डिस्चार्ज 2069
मौत 73
भर्ती 4781
------
कुल जांच : 93,810
-----
10 लाख में से 350 मिल रहे संक्रमित।
10 लाख में से 4251 लोगों की हो रही कोविड जांच।