फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Every day bid of women's honor here at gb road

'संसद से चंद किलोमीटर दूर हर रात लगती है महिलाओं की इज्जत की बोली'

Tue, 06 Sep 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
Every day bid of women's honor here at gb road
जीबी रोड स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो

संसद से चंद किलोमीटर दूर जीबी रोड में हर रात महिला की इज्जत की बोली लगती है। यहां न पुलिस का डर है और न ही नियमों की परवाह। 

विज्ञापन


पुलिस से लेकर प्रशासन हर कोई बस आंख बंद किए, इस अवैध काम को होते देख रहे हैं। यह कहना है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का। 

वे रविवार देर रात रेड लाइट एरिया में दौरा करने पहुंचीं थीं। स्वाति ने इस दौरान वीडियोग्राफी भी करवायी, ताकि यहां का घिनौना चेहरा सरकार समेत प्रशासन को दिखाया जा सके।

विज्ञापन

आफाक के कोठे पर भी पहुंची आयोग की टीम

Every day bid of women's honor here at gb road
जीबी रोड से पकड़े गए आफाक और उसकी पत्नी - फोटो : एनडीटीवी

स्वाति के मुताबिक, यहां कोई नियम नहीं है। हर रात सिर्फ नुमाइश ही लगती है। आयोग की टीम आफाक के कोठे पर भी पहुंची। आयोग के मुताबिक यहां पुलिस का डर नहीं है।

क्योंकि वो कार्रवाई करेंगे तो मानवाधिकार वाले चिल्लाते हैं। एमसीडी भी इसमें जिम्मेदार है। क्योंकि यह अवैध रूप से बने हैं लेकिन कभी कोई अधिकारी छापा नहीं मारता। यहां छोटे बच्चे भी हैं, जो सब देखते हैं। 

उन्होंने सरकार, अदालत, पुलिस समेत प्रशासन से मांग की है कि यहां बचपन को बचाएं और नाबालिग बच्चियों के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed