फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Event manager held Ghaziabad dancer hostage for three days and misdeed her in agra

हर रोज दिया दर्द: डांसर को बंधक बनाकर इवेंट मैनेजर ने तीन दिन तक किया दुष्कर्म, आरोपी को पत्नी का मिला साथ

Sat, 12 Oct 2024 10:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Oct 2024 10:06 PM IST
सार

गाजियाबाद की एक डांसर से आगरा में दुष्कर्म किया गया। डांसर को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा गया। पीड़िता किसी तरह भागकर ताजगंज थाने पहुंची। आरोपी की पत्नी ने इसमें साथ दिया। 
 

विज्ञापन
Event manager held Ghaziabad dancer hostage for three days and misdeed her in agra
क्लब डांसर से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट में गाजियाबाद की डांसर को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता किसी तरह भागकर ताजगंज थाने पहुंची। आरोपी की पत्नी ने इसमें साथ दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद की रहने वाली युवती शुक्रवार की रात को ताजगंज थाने में पहुंची। उसने बताया कि वह क्लब डांसर है। आगरा के रहने वाले विनय गुप्ता इवेंट कंपनी चलाते हैं। गुप्ता ने उसके मैनेजर से संपर्क किया था। आगरा में डांस प्रोग्राम के लिए उसे बुलाया गया था। वह आठ अक्तूबर को आगरा आई। विनय उसे अपने साथ फ्लैट पर ले गया। वहां उसकी पत्नी मीरा गुप्ता भी मौजूद थी। मीरा ने उसे चाय बनाकर दी। चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसे कमरे में कैद कर दिया गया।
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि विनय गुप्ता ने तीन दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। उससे कहा कि वह देह व्यापार करने में उसका सहयोग करे। ग्राहक आएंगे तो वह बहुत जल्दी करोड़पति हो जाएगी। शुक्रवार की रात को वह बहाना बनाकर फ्लैट से भाग निकली। एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि जांच में पता चला कि विनय देह व्यापार में लिप्त है। फ्लैट में इसी तरह युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed