{"_id":"654a737dc9efeaa9df0e5a95","slug":"engineer-dies-after-slipping-during-plane-service-at-delhi-airport-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विमान सर्विस के दौरान फिसलने से इंजीनियर की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विमान सर्विस के दौरान फिसलने से इंजीनियर की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट, छानबीन में जुटी पुलिस
Tue, 07 Nov 2023 10:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:57 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त राम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को मंगलवार को मणिपाल अस्पताल से एक मरीज राम प्रकाश सिंह की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर विमान की सर्विस करने के दौरान इंजीनियर की फिसलकर गिरने से मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त राम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को मंगलवार को मणिपाल अस्पताल से एक मरीज राम प्रकाश सिंह की मौत की सूचना मिली। छानबीन में पता चला कि राम प्रकाश सिंह एयर इंडिया एयरलाइंस में सर्विस इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। 6 नवंबर की रात वह नाइट शिफ्ट पर थे। वह टर्मिनल तीन पर विमान की सर्विस कर रहे थे। तभी वह सीढ़ियों से फिसल गए। ऊंचाई से जमीन पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उन्हें पहले मेदांता अस्पताल लेकर गए। फिर उन्हें मणिपाल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन