फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encroachment on railway land in Mussoorie removed

Delhi NCR News: मसूरी में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मसूरी के झड़ीपानी स्थित ओक ग्रोव स्कूल परिसर से सटी रेलवे भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उत्तर रेलवे मुख्यालय और मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्कूल के आवासीय परिसर में पढ़ने वाले कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सुरक्षा और संरक्षा का भी आकलन किया। रेलवे के अनुसार हाल ही में कुछ अज्ञात लोगों ने रेलवे भूमि के भीतर अवैध रूप से पिलर लगाकर जमीन की सीमा तय करने का प्रयास किया था। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सभी अवैध पिलरों को हटाकर रेलवे भूमि को दोबारा अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। निरीक्षण में उत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अरविंद नौटियाल, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता अतुल कुमार व रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed