{"_id":"33a8ce9c3d641537e05f490f45c46508","slug":"encompass-traders-conducted-off-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने दिया धरना, बंद कराए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने दिया धरना, बंद कराए बाजार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ लखनऊ में हुई मारपीट के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखे।
विज्ञापन
व्यापारियों की बंदी से जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर, साहिबाबाद में व्यापारी सुबह से ही सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह धरना-प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहे, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। मंदी और ऑनलाइन शॉपिंग से बेजार बाजार को अब इस बंद से बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में बड़ी संख्या में व्यापारी सुबह नौ बजे अनाज मंडी में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। वाहनों में सवार व्यापारी जहां से निकले, वहीं जाम लगा।
कई बाजारों से होते हुए रैली दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट पहुंची। वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने व्यापारियों का ज्ञापन लिया। ज्ञापन में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
दोपहर तक शहर के अधिकांश मार्केट की दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद डासना गेट, सिहानी गेट, दिल्ली गेट, चौपला बाजार आदि बाजारों में कुछ ही दुकानें खुलीं। अंबेडकर रोड, गांधीनगर, कविनगर, तुराबनगर, नवयुग मार्केट समेत कई बाजारों में दुकानें दोपहर तक बंद ही रहीं।
महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक चावला ने बताया कि बंद सफल रहा है। व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। बंदी से जनपद में करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
रैली बजरिया, रेलवे रोड, गांधी नगर, अंबेडकर रोड, तुराबनगर मार्केट, रमते राम रोड, डासना गेट, नवयुग मार्केट, हापुड़ रोड, दिल्ली गेट, चौपाला बाजार, अनाज मंडी, घंटाघर, रमते राम रोड, मालीवाड़ा, पुराना बस अड्डा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची।
विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष गोपीचंद, राजदेव त्यागी, मनोज गर्ग, धनेश सिंघल, शिव शंकर राठी, राजीव अग्रवाल, ब्रजमोहन सिंघल, संजीव गुप्ता, मोहित बंसल आदि रहे।
उधर, टीएचए के भी सभी बड़े बाजार इस दौरान बंद रहे पाइप मार्केट हो या वैशाली मार्केट। सभी में सुबह व्यापारियों ने दुकानें बंद करवाईं और आरोपियों को सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। टीएचए में करीब 60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
मोदीनगर-मुरादनगर में निकाला जुलूस
मोदीनगर में बस स्टैंड से व्यापारियों का जुलूस शुरू हुआ और मोदी स्टील से होकर वापस बस स्टैंड से होते हुए गोविंदपुरी पहुंचे और खुली दुकानों को बंद कराया।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश विकास में रीढ़ की हड्डी का काम करता है और उनके नेता से मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पवन सिंघल, सुनील चावला, पीयूष गुप्ता, अश्वनी कौशिक आदि रहे। उधर, मुरादनगर में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया। प्रदेश मंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि वकीलों की जिम्मेदारी समाज को न्याय दिलाने की है।