{"_id":"58f8f2194f1c1bf158470f9f","slug":"enchrochment-campaign-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने को नगर निगम ने तेज किया अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने को नगर निगम ने तेज किया अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने इसके लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि पूरे शहर में कहीं भी अतिक्रमण को नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग ऐसा कर रहे हैं उनके खिलाफ उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
उनसे पूरी तरह से कड़ाई से निपटा जाएगा। ऐसे करने वाले शहर की खूबसूरती पर बट्टा लगा रहे हैं। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि नगर निगम की टीम इसके खिलाफ अपने अभियान को व्यापक रूप दे रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने जोन-2 क्षेत्र में सड़कों व फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का काम किया। इस सभी को खदेडने के साथ-साथ उनका सामान भी जब्त किया गया। यह अभियान जूनियन इंजीनियर अरुणदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में चलाया गया।
विज्ञापन
जिसके तहत बस स्टैंड, न्यू रेलवे रोड, अतुल कटारिया चौक, महाराजा अग्रसेन चौक सहित उसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कों व फुटपॉथ से रेहड़ी, पटरी, जून व नारियल विक्रेताओं सहित दुकानों को हटाया गया।
यह सभी विक्रेता अपने सड़कों व फुटपॉथों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया था जिसे साफ किया गया। इस सभी को फिर से ऐसा नहीं करने की सख्त चेतावनी भी नगर निगम द्वारा दी गई है।
बता दें कि गुरुग्राम की सड़कों व फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगमायुक्त वी. उमाशंकर द्वारा चार टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें अपने-अपने जोन में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। शहरवासियों द्वारा भी अतिक्रमण के खिलाफ लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है।