फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Embarrasing: Mother abandoned newborn in Safdarjung Hospital

शर्मनाक: सफदरजंग अस्पताल में नवजात को छोड़ गई मां

Sat, 09 Mar 2019 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Embarrasing: Mother abandoned newborn in Safdarjung Hospital
safdarjung hospital

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के कचरेदान में नवजात शिशु रोता-बिलखता पाया गया। महज छह दिन की उम्र का नवजात खून से लथपथ अवस्था में भूख से तड़प के चलते जब रोने लगा तो आसपास के लोगों का हुजूम जमा हो गया। 

विज्ञापन


आनन-फानन में मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को कचरे से बाहर निकाला और आपातकालीन वार्ड में उसका उपचार शुरू किया। बृहस्पतिवार शाम तक अस्पताल प्रबंधन के पास शिशु की जानकारी उपलब्ध नहीं हुई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उक्त महिला का पता लगाया जाएगा। दरअसल, करीब साल भर पहले भी सफदरजंग अस्पताल में ऐसे ही एक शिशु मिला था, जिसे देर शाम उसकी मां की पहचान करने के बाद सौंप दिया गया था। वहीं, आरएमएल अस्पताल में भी पिछले वर्ष इस तरह की घटना देखने को मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल परिसर में मौजूद महिला शौचालय के बाहर रखे एक कचरेदान से बच्चे के रोने की आवाज सुनीं गई। जानकारी मिलने पर बालरोग और प्रसूति विभाग के डॉक्टर व नर्स मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला। 

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में तिमारदारों की भीड़ जमा हो गई। मासूम की किलकारियां हर किसी के रोंगटे खड़ा कर दे रही थीं। आपातकालीन विभाग में उसे कुछ देर उपचार के बाद आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, पिछले शुक्रवार को इस लड़के का जन्म हुआ है। उसके हाथ पर सीआर कोड नहीं मिला है। दरअसल, सीआर कोड अस्पताल में जन्मे सभी बच्चों के हाथ पर होता है, जिससे उसकी पहचान हो सके। 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कचरेदान में मिले शिशु की हालत अब खतरे से बाहर है। पूछताछ में पता चला है कि कोई महिला उसे वहां छोड़कर गई है, जिसका देर शाम तक सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। अगर पहचान नहीं हुई तो शिशु को बच्चा गोद लेने वाली एजेंसियों के हवाले कर दिया जाएगा। 


डॉ. शर्मा का कहना है कि इस तरह की घटनाएं वाकई चौंकाने वाली और शर्मिंदगी भरी होती हैं। शिशु को कौन और किन कारणों के चलते छोड़कर गया है? इन सवालों के जवाब किसी के पास नहीं हैं, लेकिन मानवता हर परिस्थिति से बढ़कर होती है। ऐसे अपने शिशु को छोड़ना मानवता को शर्मिंदा करने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed