{"_id":"67ef86308df9035a1f0fff8d","slug":"elevated-road-will-be-constructed-in-sonia-vihar-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों की मिलेगी जाम से राहत: यहां होगा 6 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण; प्रवेश वर्मा ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों की मिलेगी जाम से राहत: यहां होगा 6 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण; प्रवेश वर्मा ने किया एलान
Fri, 04 Apr 2025 12:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:41 PM IST
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा
- फोटो : एएनआई
सोनिया विहार पुश्ते पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से छह किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और पर्यटन, संस्कृति एवं विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने मौके पर जाकर जायजा लिया। यह मार्ग दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ता है। यहां सिंगल रोड होने से हर समय जाम लगा रहता है। पुश्ता रोड सोनिया विहार और लोनी ट्रानिका सिटी से लेकर बागपत, बड़ौत तक आवागमन करने के लिए प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा ने बताया कि एलिवेटेड रोड नानकसर गुरुद्वारा टी-पॉइंट से दिल्ली-यूपी बॉर्डर (ट्रॉनिक सिटी) तक बनेगा। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा लंबे समय से सोनिया विहार क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे थे। इस क्षेत्र में यातायात की गंभीर समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया है, ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिले। एनजीटी की रोक के कारण सड़क चौड़ी नहीं की जा सकती। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ पिलर लगाए जाएंगे जिस पर एलिवेटेड रोड बनेगा। पीडब्ल्यूडी फिलहाल विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद टेंडर प्रकिया शुरू होगी। सड़क बाढ़ एवं सिवाई विभाग की है। ऐसे में पहले इसे पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा इस सड़क के निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। सोनिया विहार के लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत जरूरी है। हालांकि, क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ होने से अब एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया है। इस विषय पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की गई। उन्होंने प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी है। इस फ्लाईओवर से दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। -प्रवेश वर्मा, मंत्री पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार पूरी गति से काम कर रही है। नानकसर से यूपी बॉर्डर तक 6 किमी लंबी सड़क को डबल और एलिवेटेड करने की मंजूरी यहां के निवासियों के लिए बड़ा कदम है। इस परियोजना से सोनिया विहार, करावल नगर, खजूरी के लोगों के साथ ही गाजियाबाद से दिल्ली और दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आवाजाही करने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी। परियोजना लंबे समय से लंबित थी, लेकिन प्रवेश वर्मा के दौरे के तुरंत बाद काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उनका यह दौरा यहां के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। -कपिल मिश्रा, मंत्री, पर्यटन, संस्कृति एवं विकास