फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity theft will be caught by artificial intelligence

Delhi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बिजली चोरी करने वालों का खुलेगा राज, इस तकनीक से मिलेगा फायदा

Fri, 02 Sep 2022 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 02 Sep 2022 12:01 PM IST
सार

बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस ने कहा कि दिल्ली में कई ऐसे जगह है जहां बिजली की चोरी हो रही है। इन इलाकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चोरी करने वाले पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
Electricity theft will be caught by artificial intelligence
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अब बिजली चोरों की खैर नहीं। बिजली आपूर्ति कंपनी अब आर्टिफिशियल व मशीन लर्निंग तकनीक का सहयोग लेगी। जिससे बिजली चोरी का राज तो खुलेगा। किसी गली में बिजली की कितनी चोरी हो रही है और और घरवाले कितनी मात्रा में बिजली की चोरी कर रहे हैं इसकी भी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस ने कहा कि दिल्ली में कई ऐसे जगह है जहां बिजली की चोरी हो रही है। इन इलाकों में बिजली की चोरी रोकने के लिए बिजेले के प्रॉपराइटरी अप्लाएंस इलेक्ट्रिकल सिग्नेचर रिकग्निशन एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चोरी करने वाला पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस तकनीक से एक दिन पहले यह पता चलेगा कि बिजली की डिमांड कितनी होगी। इसके लिए अमेरिकी कंपनी बिजेले के साथ समझौता किया गया है। इस तकनीक से इलेक्ट्रिक वाहनों के डिटेक्शन और प्रोफाइलिंग में मदद इस तकनीक से मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को यह भी बताया जा सकेगा कि वे अपने घर में बिजली की खपत को कम कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति कंपनी का दावा है कि बिजली चोरी में कमी आने और बिजली खरीद की लागत नियंत्रण में रहने से उपभोक्ताओं का ही फायदा होगा। बिजेले के मुख्य राजस्व अधिकारी गौतम अग्रवाल के मुताबिक यह सार्थक पहल होगी। बीएसईएस और भी सार्थक तरीके से अपने उपभोक्ताओं से जुड़ेगा। बिजली चोरी से होने वाले राजस्व के नुकसान को रोकने में भी मदद मिलेगी। 

इस तकनीक से क्या मिलेगा फायदा
  • बिजली चोरी के बारे में सटीक सूचना देगी।
  • एक दिन पहले बिजली की मांग कितनी होगी इसका पता चलेगा। 
  • ईवी के डिटेक्शन व प्रोफाइलिंग में मदद करेगी।
  • बिजली की खपत कम करने में उपभोक्ताओं की सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed