{"_id":"63118c757cf1673ff31f1755","slug":"electricity-theft-will-be-caught-by-artificial-intelligence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बिजली चोरी करने वालों का खुलेगा राज, इस तकनीक से मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बिजली चोरी करने वालों का खुलेगा राज, इस तकनीक से मिलेगा फायदा
Fri, 02 Sep 2022 12:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:01 PM IST
सार
बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस ने कहा कि दिल्ली में कई ऐसे जगह है जहां बिजली की चोरी हो रही है। इन इलाकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चोरी करने वाले पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अब बिजली चोरों की खैर नहीं। बिजली आपूर्ति कंपनी अब आर्टिफिशियल व मशीन लर्निंग तकनीक का सहयोग लेगी। जिससे बिजली चोरी का राज तो खुलेगा। किसी गली में बिजली की कितनी चोरी हो रही है और और घरवाले कितनी मात्रा में बिजली की चोरी कर रहे हैं इसकी भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस ने कहा कि दिल्ली में कई ऐसे जगह है जहां बिजली की चोरी हो रही है। इन इलाकों में बिजली की चोरी रोकने के लिए बिजेले के प्रॉपराइटरी अप्लाएंस इलेक्ट्रिकल सिग्नेचर रिकग्निशन एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चोरी करने वाला पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इस तकनीक से एक दिन पहले यह पता चलेगा कि बिजली की डिमांड कितनी होगी। इसके लिए अमेरिकी कंपनी बिजेले के साथ समझौता किया गया है। इस तकनीक से इलेक्ट्रिक वाहनों के डिटेक्शन और प्रोफाइलिंग में मदद इस तकनीक से मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को यह भी बताया जा सकेगा कि वे अपने घर में बिजली की खपत को कम कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति कंपनी का दावा है कि बिजली चोरी में कमी आने और बिजली खरीद की लागत नियंत्रण में रहने से उपभोक्ताओं का ही फायदा होगा। बिजेले के मुख्य राजस्व अधिकारी गौतम अग्रवाल के मुताबिक यह सार्थक पहल होगी। बीएसईएस और भी सार्थक तरीके से अपने उपभोक्ताओं से जुड़ेगा। बिजली चोरी से होने वाले राजस्व के नुकसान को रोकने में भी मदद मिलेगी।
Trending Videos
इस तकनीक से क्या मिलेगा फायदा
- बिजली चोरी के बारे में सटीक सूचना देगी।
- एक दिन पहले बिजली की मांग कितनी होगी इसका पता चलेगा।
- ईवी के डिटेक्शन व प्रोफाइलिंग में मदद करेगी।
- बिजली की खपत कम करने में उपभोक्ताओं की सहायता करेगी।