{"_id":"5b9d5481867a557ed43175f8","slug":"electricity-department-cut-connections-at-large-level-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बकाया बिल जमा न करने पर बिजली विभाग सख्त, ऐसे सिखाएगा सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया बिल जमा न करने पर बिजली विभाग सख्त, ऐसे सिखाएगा सबक
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
बिजली मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्घ नगर में सोमवार से विद्युत विभाग बडे़ स्तर पर कनेक्शन काटने का अभियान चलाएगा। जिले में 3900 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर 10 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक बिल बकाया है। इनके कनेक्शन काटने के बाद मीटर भी उखाडे़ जाएंगे। सितंबर के अंत तक यह कार्रवाई पूरी होगी।
विज्ञापन
शनिवार को नोएडा के मुख्य अभियंता एसके वर्मा ने सभी अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी डिवीजन के बकाएदारों की जानकारी मांगी। जिलेभर में 3900 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अप्रैल 2018 से बिल जमा नहीं किए हैं।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने बताया कि करीब 900 बडे़ उपभोक्ता हैं, जिन पर 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक बकाया है। 3 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अप्रैल 2018 से या तो बिल ही जमा नहीं किया है या फिर उन पर 10 हजार रुपये से अधिक का बिल है।
विज्ञापन
अभियान निचले स्तर पर शुरू हो गया
इन सभी के खिलाफ सोमवार से अभियान शुरू होगा। अभी यह अभियान निचले स्तर पर शुरू हो गया है। सभी बकाएदार कनेक्शनधारकों को चिन्हित कर लिया गया है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विभागीय टीम की कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता की ओर से किसी तरह की अभद्रता की जाएगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली की सुविधा लेने के लिए बिल तो जमा कराना ही होगा।
विभागीय टीम की कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता की ओर से किसी तरह की अभद्रता की जाएगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली की सुविधा लेने के लिए बिल तो जमा कराना ही होगा।