फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity could not be restored in Delhi s Rohini Ambedkar Hospital even on Saturday evening.

'अंधेरे' में चिकित्सा व्यवस्था: दिल्ली में पहली बार किसी अस्पताल की 28 घंटे बत्ती रही गुल, प्रशासन ने की मरीज न भेजने की अपील

Sat, 21 May 2022 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 May 2022 11:17 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में शनिवार तक 28 घंटे से अंधेरा में रोहिणी का आंबेडकर अस्पताल डूबा रहा। दिल्ली में पहली बार किसी अस्पताल में इतने लंबे समय तक बिजली गुल रही। अस्पताल प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को मरीज न भेजने के लिए पत्र लिखा। प्रशासन का दावा है कि रविवार शाम तक ही बिजली बहाल हो सकेगी।

विज्ञापन
Electricity could not be restored in Delhi s Rohini Ambedkar Hospital even on Saturday evening.
रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल में बिजली संकट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में पहली बार दिल्ली का कोई अस्पताल 28 घंटे तक अंधेरा में डूबा रहा। शनिवार शाम तक रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल में बिजली गुल रही। प्रशासन का दावा है कि रविवार शाम तक ही बिजली बहाल हो सकेगी। ऐसे में दिल्ली के इतिहास में यह बार होगा जब किसी अस्पताल में करीब 50 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।

विज्ञापन

 
आंबेडकर अस्पताल प्रशासन ने बिजली की समस्या को देखते हुए अपने आसपास के अस्पतालों को मरीज रेफर न करने के लिए कहा है। अस्पताल की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अस्पताल में सब-स्टेशन में इलेक्ट्रिक शॉट होने की वजह से बड़े स्तर पर बिजली गुल हो गई है।

विज्ञापन

इन अस्पतालों को लिखा गया पत्र
अस्पताल प्रशासन ने संजय गांधी मेडिकल अस्पताल, भगवान महावीर अस्पताल, दीप चंद बंधु अस्पताल, बाबू जगजीवन राम अस्पताल, महर्षि वाल्मीकि अस्पताल व सत्यवादी राजा हरिशचंद्र अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षकों पत्र लिखते हुए कोई भी मरीज अस्पताल न भेजने का आग्रह किया है। साथ ही अपने से यहां भेजे गए मरीज को देखने के लिए भी कहा है। प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सब स्टेशन में आग लगने से बिजली गुल हो गई थी।

अस्पताल पहुंचे मरीजों को हुई परेशानी
बिजली गुल रहने की वजह से शनिवार को अस्पताल में आपातकालीन से लेकर ओपीडी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। कुछ मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों को समझाकर दूसरे अस्पतालों में भेजा। कुछ मरीज ऐसे भी थे, जिनकी हालत अधिक खराब थी। ऐसे में डॉक्टरों ने अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार देकर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया। ओपीडी पहुंचने वाले कुछ मरीजों का शनिवार को अप्वाइंटमेंट भी था, लेकिन बिजली गुल के कारण पूरा दिन ओपीडी में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन

ओपीडी न चलने से डॉक्टर को नहीं दिखा सकीं कैलाशी
पीतमपुरा से पहुंची कैलाशी देवी ने कहा कि उनका बीते माह पेट का ऑपरेशन हुआ था। इस सिलसिले में शनिवार को डॉक्टर को दिखाना था, लेकिन बिजली न होने के कारण ओपीडी नहीं लगी। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 घंटे में भी बिजली नहीं आएगी व रविवार होने के कारण ओपीडी भी बंद रहेगी। ऐसे में अब अगले सप्ताह ही अस्पताल आना होगा। वहीं, बिजली न होने के कारण अस्पताल में मौजूद डॉक्टर व अन्य स्टॉफ पूरा दिन परेशान रहा। गर्मी से बचने के लिए कुछ स्टॉफ ने परिसर के पेड़ों के नीचे भी शरण ली। वहीं, कुछ लोग गर्मी में पसीना बहाने पर मजबूर रहे।

शुक्रवार शाम को चली गई थी बिजली
आंबेडकर अस्पताल में शुक्रवार की शाम को इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन में शॉट सर्किट होने की वजह से पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई थी। काफी घंटे तक मरीज व उनके तीमारदार गर्मी में परेशान रहे थे। अंत में अस्पताल प्रशासन को शाम को भर्ती मरीजों को बुराड़ी स्थित अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा था। मरीजों का कहना था कि कई घंटों के इंतजार के बाद भी बिजली न आने से काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed