फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity bills outstanding on Noida's public schools.

सरकारी स्कूलों ने सालभर से नहीं भरा बिजली बिल

Wed, 03 Sep 2014 09:16 AM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity bills outstanding on Noida's public schools.

नोएडा के सरकारी स्कूल करीब सवा करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे हुए हैं। कर्ज का बोझ यूं ही बढ़ता रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब इन स्कूलों के हजारों बच्चों को लालटेन की रोशनी का सहारा पड़ेगा। दरअसल जिले के 435 सरकारी स्कूलों ने पिछले साल भर से बिजली का बिल नहीं चुकाया है। ऐसे में इन स्कूलों के कनेक्शन कभी भी काटे जा सकते हैं।

विज्ञापन


सरकारी लेटलतीफी का खामियाजा आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ सकता है। दरअसल, राज्य सरकार बिजली बिलों के भुगतान के लिए हर साल मार्च में धन देती है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2013-14 के बिलों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इन सरकारी स्कूलों पर पिछले वित्तीय वर्ष का करीब 93 लाख रुपया बकाया है। सूत्रों के मुताबिक पिछले वर्ष की बकाया रकम के साथ-साथ मौजूदा वर्ष के लिए करीब 30 लाख रुपये की अग्रिम राशि स्कूलों से मांगी गई है। विद्युत निगम के बकायेदारों की सूची में सबसे आगे प्राइमरी स्कूल हैं, जिन पर निगम का 73 लाख रुपया बकाया है। दूसरे नंबर पर माध्यमिक और तीसरे नंबर पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा सरकारी स्कूल दादरी डिवीजन के ग्रामीण अंचल में हैं। सूत्र बताते हैं कि  पिछले दिनों कई स्कूलों के कनेक्शन काट दिए गए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख निगम को कनेक्शन जोड़ने पड़े। चुनाव बाद एक बार फिर स्कूलों पर कार्रवाई हो सकती है।

किस पर कितना बकाया

Electricity bills outstanding on Noida's public schools.
स्कूल श्रेणी..........संख्या..........राशि

प्राइमरी स्कूल..........317..........73 लाख
माध्यमिक स्कूल......115..........15.4 लाख
सीनीयर सेकेंडरी........3..........4.7 लाख


स्कूलों पर पिछले साल का बिजली बिल बकाया है। बिलों का भुगतान करने के लिए स्कूलों से कहा गया है। भुगतान मिलने पर उनके कनेक्शन बहाल कर दिए जाएंगे।  -अरविंद राजवेदी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed