फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election Results Aam Aadmi Party got less votes than NOTA in all three states

Election Results: तीनों राज्यों में आप को नोटा से भी कम मिले वोट, राजस्थान, MP-CG में उतारे थे 215 उम्मीदवार

Sun, 03 Dec 2023 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Dec 2023 11:19 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की 200 सीटों में से 88, मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 70 उम्मीदवार उतारे थे, वहीं छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से 57 उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतारे थे। तीनों राज्यों में से किसी भी राज्य पार्टी एक प्रतिशत का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Election Results Aam Aadmi Party got less votes than NOTA in all three states
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली व पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की गाेवा व गुजरात की तरह राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में खाता खुलने की मंशा पूरी नहीं हुई। इन तीनों राज्यों के चुनाव में आप के सभी उम्मीदवार चुनाव हार गए। अधिकतर उम्मीदवाराें की जमानत भी जब्त हो गई। आप ने तीनों राज्यों की 520 सीटों में से 215 पर उम्मीदवार उतारे थे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की 200 सीटों में से 88, मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 70 उम्मीदवार उतारे थे, वहीं छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से 57 उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतारे थे। तीनों राज्यों में से किसी भी राज्य पार्टी एक प्रतिशत का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। खास बात यह है कि तीनों राज्यों में उसका मत प्रतिशत नोटा से भी कम रहा। उसे अधिक मत छत्तीसगढ़ में मिले, जबकि राजस्थान में सबसे कम मत प्राप्त हुए।

विज्ञापन

आप को छत्तीसगढ़ में पार्टी को 0.94 प्रतिशत मत प्राप्त हुए है, वहीं मध्य प्रदेश में 0.51 प्रतिशत और राजस्थान में 0.38 प्रतिशत तक मत मिले है। जबकि नोटा का बटन छत्तीसगढ़ में 1.27 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 0.99 प्रतिशत और राजस्थान में 0.96 प्रतिशत लोगों ने दबाया।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने तीनों राज्यों में पूरे दमखम से चुनाव लड़ा था। आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई रैली और रोड शो किए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई थीं और दिल्ली व पंजाब जैसी सुविधा तीनों राज्यों में देने का वादा किया था।

विज्ञापन

आप ने दी भाजपा को बधाई 
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर आम आदमी पार्टी ने बधाई दी है। साथ ही कहा कि भाजपा को अपने वादों पर खरा उतरना चाहिए। आप को उम्मीद है कि भाजपा 'मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना' के तहत घर उपलब्ध कराएगी। साथ ही 450 रुपये में रसोई गैस उपलब्ध कराएगी। हमारी मांग है कि सस्ती एलपीजी पूरे देश के लिए उपलब्ध करायी जानी चाहिए और इसे तीन राज्यों तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। वहीं तेलंगाना में शानदार जीत के लिए कांग्रेस को भी बधाई देते हैं।  हालाँकि, यह लोकसभा के लिए देश के मूड को प्रतिबिंबित नहीं करता है। कांग्रेस ने 2018 में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल की थी लेकिन भाजपा ने 2019 लोकसभा में जीत हासिल की थी। अब इंडिया गठबंधन की वार्ता अब 6 दिसंबर को दिल्ली में होगी, जिसमें हम आगे की रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed