फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election Commission sent notice to Atishi

Delhi: चुनाव आयोग ने आतिशी को भेजा नोटिस, 8 अप्रैल तक मांगा जवाब; आप मंत्री ने उठाया यह सवाल

Fri, 05 Apr 2024 02:29 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Apr 2024 02:29 PM IST
सार

आतिशी ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। करीबी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें कहा गया है कि भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक करिअर बचा लो, अन्यथा महीने भर में ईडी गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
Election Commission sent notice to Atishi
आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने उनके करीबी से संपर्क साधा है। उनको बोला है कि आतिशी को अपना करियर बचा के रखना है तो वह जल्द भाजपा में शामिल हो जाएं। आप मंत्री के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस भेजा है। आतिशी को सोमवार यानी 8 अप्रैल तो दोपहर तक जवाब देने के लिए कहा है। इससे पहले भाजपा ने आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग के नोटिस पर आतिशी ने उठाया सवाल
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, '4 अप्रैल को भाजपा ने मेरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 5 अप्रैल को सुबह 11:15 बजे न्यूज चैनलों पर फ्लैश हुआ कि आतिशी को नोटिस भेजा गया है, लेकिन खबर के आधे घंटे बाद मुझे मेल पर नोटिस मिला। इसका मतलब यह है कि भाजपा पहले चुनाव आयोग का नोटिस मीडिया में प्रसारित करती है और उसके बाद मुझे नोटिस मिलता है। मेरा सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग भाजपा का सहायक संगठन बन गया है।
विज्ञापन
आतिशी ने कहा, 'यह चिंता की बात है कि सभी केंद्रीय एजेंसियों और संस्थानों ने भाजपा के सामने घुटने टेक दिए हैं और अब तो चुनाव आयोग भी भाजपा के सामने नतमस्तक हो गया है। सवाल उठता है कि नोटिस चुनाव आयोग ने दिया है या भाजपा दे रही है। जब चुनाव आयोग में हमने शिकायत दर्ज कराई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन जैसे ही भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई है तो 12 घंटे के भीतर नोटिस जारी कर दिया जाता है। मैं चुनाव आयोग के सदस्यों से अनुरोध करूंगी कि इस देश में लोकतंत्र को बचाना आपकी जिम्मेदारी है। आप भाजपा के सदस्य नहीं हैं।'


आतिशी ने भाजपा पर लगाया था यह आरोप
आतिशी ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। करीबी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें कहा गया है कि भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक करिअर बचा लो, अन्यथा महीने भर में ईडी गिरफ्तार कर लेगी। कुछ दिनों में उनके आवास, रिश्तेदारों व परिवार वालों के घर रेड होगी और समन भेजे जाएंगे।

आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि ईडी मेरे घर पर छापेमारी कर सकती है और आने वाले दिनों में मुझे भी जेल में डाला जा सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सौरभ और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा नहीं देंगे।




आतिशी ने आगे कहा है कि भाजपा के एक नेता ने उनके करीबी को बोला है कि भाजपा में शामिल हो जाएं, अन्यथा उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें मालूम हुआ कि भाजपा आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहती है। इस कड़ी में उनके साथ-साथ सौरव भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनके घरों पर भी रेड की जाएगी और फिर समन भेज कर तलब किया जाएगा। उस दौरान उन्हें गिरफ्तार करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed