{"_id":"5c84fba9bdec22144002d4a5","slug":"election-commission-announced-dates-of-lok-sabha-elections-2019-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान, आचार संहिता लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान, आचार संहिता लागू
Sun, 10 Mar 2019 06:10 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 10 Mar 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा
- फोटो : ANI
लोक सभा चुनाव का बिगुल बज गया है। दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। बता दें कि पूरे देश में सात चरणों में मतदान होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने दिल्ली में पहले चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। वहीं 23 मई को देशभर के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में 12 मई को यानी छठे चरण में मतदान होंगे। बताना चाहेंगे दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। उन्होंने बताया कि देशभर मे लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होंगे, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवां चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई और सातवें चरण के चुनाव 19 मई को होंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 23 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
बता दें लोक सभा चुनाव 2019 में कुल 90 करोड़ लोग मतदान का प्रयोग करेंगे, जिनमें नौकरीपेशा वोटर 1.60 करोड़ हैं। वहीं 18 से 19 साल के करीब डेढ़ करोड़ वोटर हैं। चुनाव आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर वोटर लिस्ट की जानकारी ले सकते हैं। त्योहारों और परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है।
पहली बार 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं पिछली बार 9 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 2019 लोकसभा चुनाव में पहली बार वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल होगा। इस बार वोटर को ईवीएम में उम्मीदवार की तस्वीर भी नजर आएगी।
साथ ही वोटरों के पास नोटा का विकल्प भी मौजूद रहेगा। वोटर स्लिप मतदान की तारीख से पांच दिन पहले मिल जाएगी। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मोबाइल एप से दी जा सकेगी, 100 मिनट में अधिकारी जवाब देंगे।
