{"_id":"1c48691443d151fa1fb41e4ff8415ebb","slug":"elected-unopposed-as-the-entire-panchayat-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार संरपंच सहित निर्विरोध चुनी गई पूरी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार संरपंच सहित निर्विरोध चुनी गई पूरी पंचायत
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 04 Jan 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
मेवात जिला के गांव नाईनंगला में तीसरी बार सरपंच सहित पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी गई। फिरोजपुर झिरका एव नगीना खण्ड में 4 जनवरी को पंच, सरपंच के नोमिनेशन का आखरी दिन था।
विज्ञापन
नाईनंगला पंचायत के सात वार्डो में पंचों के लिये एक-एक तथा सरपंच पद के लिये केवल एक ही नोमिनेशन दाखिल किया गया। जबकी वार्ड दो के लिये आज आखरी दिन दो नोमिनेशन आये है। जिसे सुलझाने के लिये पंचायत चल रही है।
विज्ञापन
गांव की नव निवार्चित महिला सरपंच संगीता ने उसे निविर्रोध सरपंच चुने जाने के लिये गांव के सभी लोगों का धन्यवाद किया है साथ ही महिला सरपंच का कहना है कि वह गांव की मूलभूत सुविधाओं का समाधान कोशिष करने का पहला काम करेगीं। वहीं महिलाओं के शिक्षा पर जोर देने की भी उन्होने बात कहीं।
विज्ञापन
गांव की नवनिर्वाचित सरपंच संगीता की पंचायत में पंच पद के शाहीन प्रवीन, रोजदार, सुमन, साकिर, शकीला, अफजल, लुकमान निर्विरोध चुने जा चुके हैं जबकी गांव के वार्ड नंबर दो पर अभी गतविरोध बना हुआ है।
गांव के नवनियुक्त पंच अफजल खान का कहना है कि भले ही गांव में पढे लिखे युवाओं की पंचायत बनी है लेकिन वे गांव के विकास में पूर्व में सरपंच रहे सरपंच, नंबरादर और बुजुर्गों को साथ लेकर गांव का विकास करने में सहयोग लेंगे।
गांव के ऐडवोकेट जावेद हुसैन का कहना है कि उनके गांव में तीसरी बार निर्विरोध पंचायत चुनी गई है। इससे पहले 1987 में गांव से जबरखां और 1992 में इसमाईल को निर्विरोध सरपंच चुना जा चुका है।