85 वर्षीय महिला ने किया चौंकाने वाला काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने साहस का परिचय देते हुए घर से एक लुटेरे को पकड़वाया। लूटने वाला प्रभु दयाल (30) वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर एक पड़ोसी और बीट कांस्टेबल ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस मामला दर्ज करके पड़ताल कर रही है। जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि बलवंत कौर (85) पति सरदार रणजीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टैगोर गार्डन इलाके में रहती हैं।
...तब तक मचाती रही शोर
सोमवार को बलवंत कौर घर में अकेली थीं। शाम पांच बजे एक युवक कमरे में घुस गया और बलवंत कौर के सामने बैठ गया। जब बलवंत कौर ने उससे कमरे में आने का कारण पूछा तो युवक ने उससे पीने का पानी मांगा।
जैसे ही बलवंत कौर पानी लाने के लिए मुड़ी युवक ने उसकी गर्दन को दबोच लिया और उसकी सोने का चेन झपटकर कमरे से बाहर भागा। युवक को भागते देख बलवंत कौर भी उसके पीछे दौड़ी औैर बाहर आकर शोर मचाने लगी।
शोर सुन पड़ोस में रहने वाले बलजीत सिंह ने भाग रहे बदमाश का पीछा किया। इसी दौरान वहां बीट कांस्टेबल सतेंद्रजीत सिंह भी आ गया। दोनों ने मिलकर बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से सोने की चेन मिल गई। लुटेरे की पहचान रघुवीर नगर निवासी प्रभु दयाल (30) के रूप में हुई।