फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances in Bulandshahr

UP: बुलंदशहर में संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत, पड़ोसियों पर लगा हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Mar 2025 02:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Mar 2025 02:38 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग खून से लथपथ मिला। परिजन उसे अस्ताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances in Bulandshahr
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बरकातपुर में बुधवार सुबह घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में 65 बर्षीय वृद्ध हुकमसिंह उर्फ हुकमी जाटव खून से लथपथ हालत में मिले। परिजनों ने हुकमसिंह को हापुड़ के एक अस्पताल में लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर हत्या की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंच साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हुकम सिंह कैंसर के रोग से पीड़ित थे, जिनका उपचार कराया जा रहा था। बुधवार सुबह हुकम सिंह घर के आंगन में खून से लथपथ अवस्था में मिले। परिजन उन्हें उपचार के लिए हापुड़ के एक चिकित्सालय में लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घर वापस आने पर परिजनों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि चार दिन पहले बुग्गी व टेंपो को सड़क पर खड़ा करने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बीबीनगर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन गांव के कुछ प्रतिष्ठित लोगों के हस्तक्षेप से मामला निपटा दिया गया। सीओ स्याना दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed